बिहार में जहरीली शराब कहर बनकर टूटा है. कई शहरों में जहरीली शराब की वजह से काफी लोगों की मौत हो गई है. समस्तीपुर में एक ही गांव में जहरीली शराब के सेवन से 4 लोग मारे गए हैं. पुलिस का कहना है कि पूरे मामले में शामिल लोगों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा. समस्तीपुर के एसपी मानवजीत ढिल्लों ने बताया कि समस्तीपुर के रुदौली गांव में कथित तौर पर शराब पीने से कुल 4 लोगों की मौत हो गई. पोस्टमॉर्टम कराए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि मामले में शामिल लोगों का पता लगाया जाएगा. साथ ही एसपी ढिल्लों ने ग्रामीणों से अपील की है कि गांव में अगर कोई बीमार है तो तत्काल पुलिस को सूचित करें. पिछले 3 दिनों में जहरीली शराब पीने से 30 लोगों की मौत हो चुकी है. पश्चिम चंपारण और गोपालगंज में 13-13 तो समस्तीपुर में 4 लोगों की मौत हो चुकी है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031