रायपुर। अनंतराम बर्छिहा जयंती समारोह आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रणय वर्मा ने बहुउद्देशीय भवन नरदहा का नामकरण स्वर्गीय अनंतराम बर्छिहा के नाम पर किये जाने संबंधी प्रस्ताव पारित किये जाने मांग की है। श्री वर्मा ने इस संबंध में एक पत्र छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष चोवाराम वर्मा को प्रेषित किया गया है। प्रेषित पत्र में समिति के अध्यक्ष प्रणय वर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के पुरोधा एवं समाज के रतनगर्भा में छुपे हुए प्रतिभा जो के सामाजिक नक्षत्र के उदय मान सितारे हैं राजनीतिक संभल करण के अभाव में सामाजिक परिदृश्य से ओझल हैं। समाज के सर्वप्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी है तथा चंदखुरी राज के महान विभूति हैं ऐसे आदमकद प्रतिभा के धनी को समाज में सम्मान मिले इसलिए बहुउद्देशीय भवन नरदहा का नामकरण का प्रस्ताव स्वर्गीय अनंतराम बर्छिहा करने संकल्प आपके शपथ ग्रहण में होने से समिति एवं चंदखुरी राज हमेशा ऋणी रहेगा। उल्लेखनीय है कि चोवाराम वर्मा स्व.अनंत राम बर्छिहा जयंती आयोजन समिति के संरक्षक भी है। समिति के अन्य सदस्यों में संरक्षक उमाकांत वर्मा, लक्ष्मी वर्मा, सलाहकार दिनेश ठाकुर, संयोजक राजेन्द्र वर्मा, राजू धीवर, उपाध्यक्ष हेमंत वर्मा, सचिव शालव साहू, कोषाध्यक्ष भूषण साहू, आमंत्रित सदस्य संतराम वर्मा, रघुनाथ साहू, रामकुमार साहू, तेजराम वर्मा, कमलनारायण वर्मा, अरूण बर्छिहा, नरोत्तम देवांगन, उदयराम वर्मा, रामस्वरूप वर्मा, लेखराम साहू, डोमन पटेल, ईश्वर चेलक एवं घनश्याम वर्मा शामिल है।
बहुउद्देशीय भवन नरदहा का नामकरण स्वर्गीय अनंतराम बर्छिहा किया जाये
Previous Articleराज्यपाल को झीरम घाटी जांच आयोग की रिपोर्ट सौंपी गई
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















