पाकिस्तान भारत विरोधी एक और साजिश में जुटा है। पाकिस्तान हिन्दओं और सिख के बीच दरार डालने की साजिश रच रहा है। सिख जत्थों के साथ यात्रा के लिए हिन्दुओं को वीजा नहीं मिल रहा है। सिख समूहों ने दिल्ली में पाक उच्चायुक्त पर आरोप लगाया। हिन्दू श्रद्धालु गुरुनानक जयंती पर पाक जाना चाहते। टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए भाई मर्दाना यादगरी कीर्तन दरबार सोसाइटी के अध्यक्ष हरपाल सिंह भुल्लर ने कहा कि हिंदू अनुयायी पिछले कई महीनों से बड़ी संख्या में पड़ोसी मुल्क के सिख मंदिरों के दर्शन के लिए वीजा अप्लाई कर रहे हैं लेकिन हर बार उन्हें किसी कारणवश इनकार कर दिया जाता है। बड़ी संख्या में हिन्दू अनुयायी गुरुनानक जयंती पर पाक जाना चाहते हैं। हर साल ऐसा होता है। पाकिस्तान जाने के लिए करीब सवा तीन हजार लोगों ने वीजा के लिए आवेदन किया। प्रोटोकडल समझौते के तहत सिर्फ 2500 वीजा ही जारी किए जाएंगे। हिन्दुओं को वीजा देने से इनकार करना आईएसआई की भारत विरोधी साजिश का हिस्सा हैं।
Previous Articleभ्रम में न रहें कि कोरोना खत्म हो गया!
Next Article आसाराम को यूरिन इंफेक्शन, जोधपुर एम्स में भर्ती
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















