What's Hot

पेंशनधारी कल्याण संघ फेडरेशन में शामिल

छत्तीसगढ़ राज्य संयुक्त पेन्शनर फेडरेशन की बैठक आज राज्य कर्मचारी संघ प्रदेश कार्यालय में पेंशनर फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। बैठक मध्यप्रदेश राज्य पुनर्गठन अधिनियम 2000 के तहत मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच पेंशनरी आर्थिक दायित्वों के बटवारा करने हेतु धारा 49 को विलोपित कराने मंत्रालय के समक्ष प्रदर्शन कर घेराव करने का प्रस्ताव पारित किया गया है। इस बैठक में छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ ने भी पेन्शनर फेडरेशन में शामिल होने का निर्णय लिया। इस बैठक में पेंशनधारी कल्याण संघ के प्रांताध्यक्ष डॉ डी पी मनहर, पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रांताध्यक्ष यशवन्त देवान, प्रगतिशील पेन्शनर कल्याण संघ के प्रांताध्यक्ष आर पी शर्मा, भारतीय पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा आदि उपस्थित थे। बैठक में धारा 49 को हटाने,पेंशनर्स के हित मे जारी हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कार्यवाही करने,पारिवारिक पेंशन- नियमित पेन्शन,एंटीसिपेटरी पेंशन समय पर देने,दिवंगत कर्मचारियों के परिजनों को अनुकम्पा नियुक्ति देने तथा पेंशनरों की लंबित मामलों को लेकर हाईकोर्ट बिलासपुर में चीफ जस्टिस को ज्ञापन देकर जनहित याचिका दायर करने आदि पर विस्तार से चर्चा की गई और पेन्शनर फेडरेशन की ओर से मुख्य सचिव और वित्त सचिव से प्रत्यक्ष भेंट कर ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया। बैठक में विभिन्न पेन्शनर संगठनों के क्रमशः लोचन पाण्डे, दयानन्द मुदलियार, रमेशचंद्र पटेरिया,रायसिंह साहू,कृपाशंकर मिश्रा आदि ने चर्चा में अपने विचार रखें।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930