तीन युवतियों को उस वक्त झटका लगा, जब उन्हें पता चला कि उनका बॉयफ्रेंड एक ही लड़का है. इसके बाद तीनों युवतियों ने उसे रंगे हाथ पकडऩे की योजना बनाई. एक रोड ट्रिप के दौरान उन्होंने लड़के की पोल खोलने के किस्से को शेयर किया. आइए जानते हैं पूरी कहानी.. दरअसल, 18 वर्षीय बेकाह, 19 वर्षीय अबी और 21 साल की मॉर्गन का बॉयफ्रेंड एक ही लड़का था. हालांकि, इसको लेकर सबसे पहले मॉर्गन के मन में शक हुआ. उसने बॉयफ्रेंड के सोशल मीडिया पर नजर रखनी शुरू की तो उसे अबी के बारे में पता चला. कि बेकाह, अबी और मॉर्गन तीनों का बॉयफ्रेंड एक ही है. तीनों ने एक दूसरे से मुलाकात की और बॉयफ्रेंड की पोल खोलने का फैसला किया.
बॉयफ्रेंड तीनों ही लड़कियों से बारी-बारी रोड ट्रिप पर जाने की बात कर रहा था. वो इस बात से बेखबर था कि तीनों लड़कियां एक एक दूसरे से मिल चुकी हैं. बस यहीं उसकी चोरी पकड़ी गई. बेकाह, अबी और मॉर्गन ने उसे मिलने के लिए बुलाया, जैसे ही बॉयफ्रेंड वहां पहुंचा तो एक साथ तीनों को देख उसके होश उड़ गए. लड़कियों ने उससे बात की और सारे संबंध खत्म कर लिए. बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, लड़के के कुल 6 लड़कियों से रिश्ते थे. इसी में से तीन लड़कियों की आपस में बात शुरू हो गई. बातों बातों में उसकी पोल खुल गई और और वो पकड़ा गया. आखिर में तीनों लड़कियों ने एक पुरानी बस खरीदी और बॉयफ्रेंड के बिना ही ट्रिप पर निकल गईं. इस दौरान उन्होंने पूरे अमेरिका की यात्रा की और अपनी काहनी को इंस्टाग्राम पर साझा किया. उनकी ये बस यात्रा सोशल मीडिया पर वायरल हो गई.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930