मुजफ्फरनगर। यदि तुम मेरी नही हो सकी तो किसी और की भी नही हो सकती। इस डायलॉग को रुचि के प्रेमी ने चरित्रार्थ कर दिया। जनपद के खतौली क्षेत्र में आठ दिन की दुल्हन रुचि की गला काट कर हत्या करने वाला उसका प्रेमी निकला। पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जनपद के खतौली थाना क्षेत्र के गांव कढ़ली में रविवार की रात शादी के आठ दिन बाद ही दुल्हन रुचि की उसके मायके में ही धारदार हथियारों से गला काटकर हत्या कर दी गई थी। खतौली पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि खतौली थाना क्षेत्र के गांव कढ़ली निवासी रुचि पुत्री राजेन्द्र की आठ दिन पूर्व ही मेरठ जनपद के मवाना क्षेत्र में शादी हुई थी। शुक्रवार को रचि को उसके परिजन ससुराल से वापस लाए थे। सोमवार की सुबह रुचि की लाश उसके पिता के घर के पीछे ही खेतों में पड़ी मिली थी। उसकी धारदार हथियार से गला काटकर हत्या की गई थी। मृतका के पिता ने सोहनवीर उर्फ सोनी गुर्जर पुत्र बलजीत निवासी ग्राम गुडम थाना फलावदा जनपद मेरठ पर रुचि की हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त गंडासा, मृतका का मोबाइल फोन व आरोपी के खून से सने कपड़े बरामद कर लिये। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसका मृतका के साथ काफी समय से प्रेम प्रसंग था, परन्तु मृतका की शादी कहीं और हो जाने और प्रेम में असफल होने पर उसकी हत्या कर दी। प्रेमी का कहना था कि यदि तुम मेरी नही हो सकी तो किसी और की भी नही हो सकती। (एजेंसी)

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031