धरती पर 18 नवंबर को एक अद्भुत खगोलीय घटना दिखाई देने वाली है। खगोल वैज्ञानिकों के मुताबिक बीते 1000 साल में पहली बार सबसे लंबा आंशिक चंद्रग्रहण 18 नवंबर को देखा जाएगा। खगोल वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले हफ्ते 18 और 19 नवंबर को यह आंशिक चंद्रग्रहण भारत समेत पूरी दुनिया के अधिकांश देशों में देखा जा सकता है।अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने बताया है कि आंशिक चंद्रग्रहण दिखाई देता है, जब पृथ्‍वी की हल्की सी छाया चंद्रमा पर पड़ने लगती है। पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर कुछ घंटे तक बनी रहेगी। इस दौरान अगर धरती पर मौसम साफ रहता है तो जहां-जहां पर चंद्रमा निकलता है, वहां-वहां पर इस अद्भुत चंद्रग्रहण को आसानी से देखा जा सकता है। अर्थस्‍काई डॉट ओआरजी के मुताबिक यह चंद्रग्रहण करीब 21693 सेकंड तक रहेगा, जो करीब 6 घंटे और 2 मिनट होता है। वेबसाइट ने जानकारी दी है कि साल 1440 से लेकर वर्ष 2669 के बीच यह सबसे लंबा आंशिक चंद्रग्रहण होगा।

भारत में इन शहरों में दिखाई देगा आंशिक चंद्र ग्रहण

भारत में यह अद्भुत आंशिक चंद्र ग्रहण को बहुत कम समय के लिए देखा जाएगा और यह पूर्वोत्तर के राज्यों अरुणाचल प्रदेश और असम में देखा जाएगा। साथ ही कुछ पल के लिए दिल्ली में भी दिखाई देगा। भारत के मौसम विभाग का कहना है कि भारत में आंशिक चंद्रग्रहण 19 नवंबर को दिन में 12.48 बजे शुरू होगा, जो शाम 4.17 तक चलेगा। भारत में यह साल 2021 का आखिरी चंद्रग्रहण होगा। अगला चंद्रग्रहण 8 नवंबर, 2022 को भारत में देखा जाएगा। यह पूर्ण चंद्रग्रहण होगा।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930