बाल दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से पं. जवाहर लाल नेहरू की याद में राष्ट्रीय शिक्षा समागम आयोजित किया जा रहा है। राष्ट्रीय शिक्षा समागम 14 और 15 नवंबर को साइंस कालेज मैदान रायपुर के आडिटोरियम में होगा। इसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अतिथि होंगे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद और अजय माकन होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल शिक्षा मंत्री डा. प्रेमसाय सिंह टेकाम करेंगे। अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति में पं. जवाहर लाल नेहरू इस समागम में छत्तीसगढ़ के अलावा देश के 24 राज्यों के शिक्षाविद् और नवाचारी शिक्षक शामिल होंगे, जो अपने राज्य में संचालित नवाचारी गतिविधियों से परिचित कराएंगे। कार्यक्रम में कुछ अतिथि आनलाइन जुड़ेंगे । इस प्रसारण को फेसबुक और यू-ट्यूब पर भी प्रसारित किया जाएगा।
Previous Article1000 साल में पहली बार सबसे लंबा आंशिक चंद्रग्रहण 18 नवंबर
Next Article अधूरे पुल से आवागमन बाधित!
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















