महासमुंद। विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के ग्राम पंचायतों में भूमिपूजन कार्यक्रम में पहुंचने के दौरान महिलाओं के साथ ही युवाओं ने कांग्रेस प्रवेश किया। विधायक श्री चंद्राकर ने कांग्रेस प्रवेश करने वालों का कांग्रेस का गमछा पहनाकर स्वागत किया। ग्राम पंचायत अछरीडीह में कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री चंद्राकर की मौजूदगी में नरेंद्र, मनहरण, माखन, राकेश, टीकम, हीराराम, लालाराम, गोपाल, भागीरथी, ओमप्रकाश, इंदल, वासु, गुलशन, चंदु, दुलरवा, जीवन, दौलतराम, नारायण, मेघराज, भानु, कुलेश्वर, रेखराम, सोमनाथ, गोपाल पटेल, कपिल, कुंदन, जगमोहन, लीलेश, असरानी, मानिक, राजेश, गोपी, गंगाधर आदि ने प्रवेश किया। इसी तरह ग्राम पंचायत अछोली में महिला पंचों सहित युवाओं ने कांग्रेस प्रवेश किया। कांग्रेस प्रवेश करने वालों में महिला पंचों सहित रविशंकर, संतोष, गजेंद्र, नोहर, कोमल, डिगेश्वर, नरेंद्र, शंभू, मनराखन, संतराम, शंकर, संतराम साहू, मोहन साहू, कमलेश, ओमप्रकाश, राजू, गोपी, सतीश, प्रदीप, धनंजय, ईश्वर आदि शामिल हैं। विधायक श्री चंद्राकर ने कांगे्रस प्रवेश करने वालों का स्वागत किया है। इस दौरान जनपद अध्यक्ष भागीरथी चन्द्राकर जिला पंचायत सदस्य अमर चन्द्राकर, जनपद सदस्य यतेंद्र साहू, सभापति दिग्विजय साहू, जनपद सदस्य कुणाल चन्द्राकर, अरुण चन्द्राकर, आवेज खान, जावेद जाफरी, देवेंद्र चंद्राकर, आकाश निषाद, ढेलू निषाद आदि मौजूद रहे।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031