महासमुंद। विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के मुख्य आतिथ्य में सोमवार को विधानसभा क्षेत्र के तीन ग्राम पंचायतों में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। सबसे पहले ग्राम पंचायत अछरीडीह में रंगमंच निर्माण, सीसी रोड, नाली निर्माण, आँगनबाड़ी निर्माण व गौठान निर्माण का विधायक श्री चंद्राकर ने भूमिपूजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष भागीरथी चन्द्राकर ने की। विशेष अतिथि के रुप में जिला पंचायत सदस्य अमर चन्द्राकर, जनपद सदस्य यतेंद्र साहू, सभापति दिग्विजय साहू, जनपद सदस्य कुणाल चन्द्राकर, अरुण चन्द्राकर, आवेज खान, जावेद जाफरी मौजूद थे। अपने संबोधन में विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि गांवों में अब विकास दिखने लगा है। प्राथमिकता के साथ काम कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा सभी वर्गों के लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिए जा रहे हैं। यहां ग्रामीणों ने नयापारा से अछरीडीह सड़क निर्माण की मांग रखी। जिस पर विधायक श्री चंद्राकर ने जल्द ही इस दिशा में उचित पहल करने की बात कही। इस अवसर पर सरपंच रजवंतीन ध्रुव, नारायण ध्रुव, आकाश निषाद, हरिशंकर साहू सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे। इसी तरह ग्राम पंचायत अछोली में विधायक श्री चंद्राकर ने सीसी रोड निर्माण के लिए भूमिपूजन करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने शासन की जनकल्याणकारी फैसलों से भी ग्रामीणों को अवगत कराते हुए इसका लाभ उठाने की अपील की। यहां सरपंच प्रेमचंद साहू, उपसरपंच महेश साहू व ढेलू निषाद ने हाईस्कूल खोलने व सड़क निर्माण के लिए मांग पत्र सौंपा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जनपद सदस्य सत्यभान जांगड़े, तिलक चंद्राकर आदि मौजूद थे। बाद इसके ग्राम पंचायत अछोला में विधायक श्री चंद्राकर ने गौठान निर्माण व सामुदायिक भवन निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। यहां सरपंच कमलनारायण साहू, उपसरपंच योगेश कुमार यादव आदि मौजूद थे।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031