गरियाबंद। छत्तीसगढिय़ा सर्व समाज महासंघ महिला प्रकोष्ठ के तत्वाधान में 21 नवंबर को विशाल मातृशक्ति सम्मेलन का आयोजन गांधी मैदान गरियाबंद में किया गया है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जिले के मातृशक्तियों को जो सुदूर वनांचल भूमि में निवासरत है, उन्हें व्यवसाय शिक्षा स्वास्थ्य स्वच्छता एवं आत्मरक्षा के मूल उद्देश्य से जुडऩे का अहम प्रयास है। यह पहला अवसर है जिसमें महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित की गई है, तथा भाइयों के सहयोग से यह महासम्मेलन अपनी पराकाष्ठा को प्राप्त करेगी। उक्त बातें छत्तीसगढिय़ा सर्व समाज महासंघ के महासचिव श्रीमती धनमती यादव ने कही। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ की राज्यपाल महामहिम सुश्री अनुसुइया उईके इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होगी। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला समूह को अग्रणी पंक्ति पर लाने वाली पद्मश्री फूलबासन यादव करेंगी, अति विशिष्ट अतिथि के रूप में गरियाबंद जिले के पुलिस कप्तान श्रीमती पारुल माथुर होगी तथा विशेष अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के जाने-माने हस्तियां जिन्हें राज्य शासन या भारत सरकार ने नारी शक्ति के सम्मान के रूप में सम्मानित किया है ऐसी विभूतियां श्रीमती रजनी रजक श्रीमती सीमा कौशिक और सुश्री मोना सेन होगी तथा मंच में जनपद पंचायत मैनपुर के अध्यक्ष श्रीमती नूर मती मांझी, श्रीमती नेहा सिंघल अध्यक्ष जनपद पंचायत देवभोग श्रीमती कनकेश्वरी मांझी जनपद अध्यक्ष छूरा, श्रीमती पुष्पा जगन्नाथ साहू जनपद अध्यक्ष फिंगेश्वर, श्रीमती लालिमा ठाकुर जनपद अध्यक्ष गरियाबंद उपस्थित रहेंगी। श्रीमती यादव ने बताया कि इस सम्मेलन के माध्यम से महिलाओं को जागृत करने का प्रयास किया जाएगा तथा मुख्य रूप से लड़कियों के आत्म सुरक्षा के लिए विगत दिनों राजनांदगांव से पधार कर कराटे प्रशिक्षित प्रशिक्षकों ने गरियाबंद जिले के विभिन्न विकासखंड में जो प्रशिक्षण दिया है उनका प्रदर्शन भी किया जाएगा। साथ ही छत्तीसगढय़िा सर्व समाज के सभी महिला विंग के प्रदेश अध्यक्षों का महामहिम के हाथों से सम्मान किया जावेगा तथा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी पंक्ति सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले समाज प्रमुखों का भी सम्मान किया जाएगा। इस आयोजन में हमारे भाइयों की अहम भूमिका होगी, तथा बहनों के इस कार्यक्रम मे प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करेंगे इसकी तैयारी पूर्ण कर ली गई है सारे विकास खंडों में समूहों के माध्यम से दो मुी चावल एक मुी दाल 2 और पुरानी साड़ी का पंडाल बनाया जा रहा है जिसका खिचड़ी बनाकर वहां प्रसाद का वितरण किया जाएगा तथा पुरानी साड़ी के चांदनी से पंडाल का निर्माण किया जाएगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गरियाबंद जिले के सभी महिलाएं महिला समूह सामाजिक संस्थाएं समाज प्रमुख सभी समाज के महिला प्रमुख तथा महासमुंद धमतरी रायपुर जिला के सामाजिक प्रमुख लगातार प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन में लगभग 50000 की जनसंख्या मेें हमारी माताएं बहने उपस्थित होने की संभावना है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए छत्तीसगढिय़ा सर्व समाज महासंघ महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती लोकेश्वरी नेताम, जिला अध्यक्ष श्रीमती मधुबाला रात्रे, जनपद अध्यक्ष मैनपुर श्रीमती नूर मती मांझी, लोक कलाकार श्रीमती रजनी रजक श्रीमती सीमा कौशिक तथा सुश्री मोना सेन जी लगातार प्रयास कर इस सम्मेलन को सफल बनाने में गांव-गांव जाकर प्रचार प्रसार कर रही हैं, उनके द्वारा इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु गरियाबंद जिले के सभी सामाजिक बंधुओं, लोक कलाकारों माता बहनों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की गई है।
महिला जागृति सम्मेलन से शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वालंबन से जुडेंगी मातृशक्ति- धनमती यादव
Previous Articleअब दुर्गम गांवों में भी घरो-घर नल से जल
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















