अमलेश्वर (डीह)। कल गुरू नानक देव जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ अंचल का बहुत ही प्रसिद्ध मेला पुन्नी मेला का आयोजन महादेव घाट रायपुर में होगा, जहाँ अंचल के लोग अलग-अलग गाँव व क्षेत्र से मेला स्थल घूमने आकर बहुत ही खुशियाँ व आनंद मनाते हैं। इस दिन बहुत से धार्मिक आस्था पर विश्वास रखने वाले लोग महादेव घाट में प्रात: कालीन ब्रम्ह मुहूर्त में नदी में स्नान कर भगवान शिव की पूजा पाठ कर दान पुण्य भी करते हैं। हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी अपने मंत्री मंडल के साथियों के साथ नदी में स्नान कर लोगों की उत्तम स्वास्थ्य व खुशहाली के लिये मंगल कामना करेंगे। महादेव घाट मेला परिसर से लगे गाँव अमलेश्वर डीह में मेला पूर्व मतलब आज, मंडई महोत्सव का आयोजन किया गया है, जहाँ आज रात्रि में छेडिया भरदा (गुरूर) वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम नाचा का आयोजन किया गया है। स्थानीय निवासियों बड़े बुजुर्गो ने बताया कि यहाँ यह आयोजन पिछले सौ वर्षो से समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से किया जाता रहा हैं। जहाँ इस कार्यक्रम में अंचल के लोग भी शामिल होकर खुशियाँ मनाते हैं। गाँव के वरिष्ठ नागरिक कल्याण साहू, चैन सिंह साहू, चिंता राम साहू, सेवा राम साहू, छोटू लाल साहू, रामनारायण साहू, नवल किशोर साहू, संत राम साहू, मंथीर साहू सहित अन्य लोगों ने भी उक्त नाचा कार्यक्रम में शामिल होकर शांति पूर्वक उत्सव मनाने का आह्वान किये है। साथ ही कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुये कार्यक्रम स्थल में सामाजिक दूरी का पालन करते हुये मास्क लगाने का निवेदन भी किए हैं।
महादेव घाट में प्रसिद्ध पुन्नी मेला कल, पिछले 100 वर्षो से हो रहा हैं सांस्कृतिक कार्यक्रम नाचा
Previous Articleमुख्यमंत्री के निर्देश पर मिली बड़ी राहत
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















