लखनउ। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य मान सिंह पटेल ने कहा है कि किसान विरोधी तीनों काले कानून वापसी से जहां एक तरफ देश का लोकतंत्र मजबूत हुआ है तो वहीं दूसरी तरफ मोदी सरकार का अहंकार भी चकनाचूर हुआ है। जहां एक तरफ अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के 64 दिनों के संघर्ष ने अन्नदाताओं को जीत सुनिश्चित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है तो वहीं दूसरी तरफ पिछले एक वर्ष से अनवरत आंदोलनरत किसानों के धैर्य की बेमिसाल जीत इतिहास में दर्ज हो गई है। अब बारी है लगभग 1 हजार शहीद किसानों को 5-5 करोड़ रुपये मुआवजा की आवाज उठाने की…दुर्भाग्य यह है कि जो तंत्र तीनों काले कानून का बखान करते नहीं थकते थे, वे भी अपने-अपने तरीके से जीत का जश्र मना रहे हैं उन्हे भी बहुत-बहुत बधाई…
अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के 64 दिनों का संघर्ष अन्नदाताओं की जीत सुनिश्चित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















