दीपावली मिलन का आनन्द उस समय चौगुना हो जाता है जब मिलन में शामिल सभी लोगों के बीच वास्तविक मुस्कान परिलक्षित होती है । ऐसा ही वाकिया रायपुर ब्राइट फाउंडेशन के सदस्यों के साथ तब हुआ जब वे कोपलवानी के मुख बधीर बच्चों के लिए नाश्ता , मिठाई , व फटाके लेकर पहुचे । एक बच्चा बारम्बार संस्था के अध्यक्ष प्रदीप गोविंद शितूत का हाथ पकड़ पकडकर उनके साथ खेलने के लिए जिद्द कर रहा था उसकी इच्छा देखकर अध्यक्ष भी उनके साथ खेलने में मशगुल हो गए । अन्य सदस्य भी उत्साहित होकर बच्चों के साथ दिलभर कर खेलते रहे । फाउंडेशन के महासचिव डॉ मनोज ठाकुर भी बच्चों को विभिन्न प्रकार के अदाओं से हंसाते रहे उनका साथ दे रहे थे अंजली शितूत , दमयंती देशपांडे , अनघा करकशे , गौरी अवधिया , राधा राजपाल , किशोर जायसवाल , अनुराधा चौधरी , प्रीती ठाकुर , अन्नपूर्णा शर्मा आदि । दीपावली मिलन का ऐसा यादगार लहमा बहुत कम मिलता है जब बड़े बुजुर्ग बच्चों के आग्रह पर उन्हीं की जैसी बाल लीलाओं में शामिल होकर आंनद लेते हैं । फाउंडेशन की श्रीमती अंजली शितूत भी बच्चों से इतनी भाव विभुर हो गई कि उन्होंने तत्काल बच्चों के लिये ₹ 2100/- का नगद सहयोग कोपलवानी में जमा कर दिया । दीपावली मिलन समारोह को सफल बनाने में कोपलवानी के शर्मा जी ठाकुर जी अंजली मैडम आदि ने भरपूर सहयोग दिया ।
Previous Articleतेलंगाना की सीमा से लगा बीजापुर का पामेड़ ईलाका जगमगाया
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















