गरियाबंद। भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुरूप धार्मिक पूजा स्थल संचालित करने की अनुमति दी गई थी, किन्तु वर्तमान में नगर तथा जिले में कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण एवं आगामी महिनों में आने वाले विभिन्न त्यौहारों जैसे-श्रावण, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, तीज आदि को दृष्टिगत रखते हुए कोरोना संक्रण से बचाव हेतु मंदिरों में श्रद्धालुओं के जमाव नियंत्रित करना आवश्यक है। इस संबध में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी छतर सिंह डेहरे ने मंदिरों में सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने, मास्क पहनने तथा परिसर को प्रतिदिन सेनिटाइज करने निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण जिम्मेदारी मंदिर के व्यवस्थापक व पुजारियों की होगी। किसी भी तरह की लापरवाही बरती जाती है तो संबंधित के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसीलदारों को निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये गये है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30