पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर पाकिस्तान गए और जिसकी उम्मीद थी वही हुआ। एक बार फिर अपने बयानों की वजह से नवजोत सिंह सिद्धू विवादों में हैं। नवजोत सिंह सिद्धू गए तो गुरु दर्शन के लिए थे। लेकिन करतारपुर पहुंच कर इमरान की शान में कसीदे पढ़ने लगे। सिद्धू ने इमरान खान को बड़ा भाई बताया। वहीं बीजेपी ने इसे कांग्रेस की सोची समझी साजिश बताया है। लेकिन सिद्धू के बयान को लेकर कांग्रेस पार्टी के कई नेता समर्थन में उतर आए हैं। इसमें पंजाब से सांसद और राज्य सरकार के मंत्री भी शामिल हैं। 

सिद्धू ने इमरान को बताया बड़ा भाई 

करतारपुर में दर्शन के लिए पहुंचे सिद्धू का यहां पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल ने स्वागत किया। फूल बरसाए गए और माला पहनाई गई। करतारपुर के सीईओ ने सिद्धू का स्वागत करते हुए कहा, ‘इमरान खान की ओर से आपका स्वागत करता हूं।” इस पर सिद्धू ने कहा, ”इमरान खान मेरा बड़ा भाई है। उसने मुझे बहुत प्यार दिया है।” नवजोत सिंह सिद्धू ने सरहदें खोलने की अपली करते हुए भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापार शुरू करने की हिमायत भी की।  नवजोत सिंह सिद्धू का पाकिस्तान में भव्य स्वागत हुआ। करतारपुर कॉरिडोर को खोले जाने का श्रेय पहले ही सिद्धू ने पीएम मोदी और इमरान खान को दिया था। 

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031