भूपेश सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने पेट्रोल और डीजल के मूल्य में कमी की मांग को लेकर शनिवार 20 नवंबर को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय , पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर सांसद सुनील सोनी ,भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी, नंदे साहू, संजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शास्त्री चौक रायपुर में चक्का जाम किया । सुबह भाजपा रायपुर जिला, युवा मोर्चा ,महिला मोर्चा विभिन्न मोर्चा, प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में एकत्र हुए और रैली की शक्ल में शास्त्री चौक पहुंचे।

चक्का जाम का नेतृत्व करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा आज के चक्का जाम में जनता ने भगीदार बनके बता दिया कि यहां की जनता भूपेश सरकार के छल को समझ गयी है। उन्होंने कहा कि जनता को अपने हक के पेट्रोल डीजल मूल्य कमी के लिए भुपेश बघेल ने सड़क पर उतरने के लिए मजबूर कर दिया, अब जनता आने वाले समय मे जब कांग्रेस वोट मांगने उनके घरों में पहुचेगी तब जवाब देगी।

भाजपा पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि अपनी नाकामी का दोषारोपण केंद्र पर करना भूपेश बघेल की आदत बन चुकी है। उन्होंने कहा कि वास्तविकता यह है कि यूपीए सरकार के समय कांग्रेस के किए गड्ढे पाटने में पेट्रोल डीजल के दाम बढ़े थे। अब जब केंद्र ने पेट्रोल और डीजल मूल्य में कमी कर दी है। इसके साथ देश के अधिकतर राज्यों ने जब पेट्रोल डीजल की कीमत में कमी कर दी है तो क्या भूपेश सरकार इस देश से बाहर रहते हैं? उन्होंने कहा हम मांग करते हैं कि भूपेश बघेल बिना किसी बहाने बाजी के वेट कम करें और जनता को राहत दे।

भाजपा सांसद सुनील सोनी ने कहा कि जनता को ठगना भूपेश सरकार की आदत बन गई है । कोरोना के समय भूपेश सरकार ने विभिन्न वस्तुओं पर सेस लगाया था। उसका आज तक यह हिसाब नहीं दे पाई है । भूपेश बघेल अपने आकाओं को खुश करने के लिए छत्तीसगढ़ के पैसा दूसरे राज्यों के चुनाव में व्यर्थ बहा रही है। और यहां की जनता का पैसा ही उन्हें नही लौटा रही है।

भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने कहा कि महंगाई के नाम पर पदयात्रा निकालने वाली सरकार अब अपनी बारी आने पर बगले झांकने लगी है। उन्होंने कहा कि इस बेशर्म सरकार से इंसाफ की उम्मीद करना बेमानी है। उन्होंने भूपेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र वैट की दरों में कमी नहीं की तो भाजपा को आंदोलन उग्र करेगी ।

भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा कि आज का आंदोलन शुरुआत है । अगर यह सरकार पेट्रोल डीजल की कीमत कम नहीं करती है तो भाजपा उन्हें कीमत कम करने के लिए मजबूर कर देगी।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031