मुंबई। टेलीविजन की चहेती और नागिन बनकर लोगों के दिलों पर छा जाने वाली एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। हालांकि इस बार मामला जैस्मिन की पर्सनल लाइफ से जुड़ा है और वायरल हो रही खबर ने हर किसी को शॉक कर दिया है। जैस्मिन को लेकर कुछ सवाल उठाए जा रहे जिसमें कहा जा रहा है कि उन्होंने चुपके से शादी कर ली है, क्योंकि उनके सबसे अच्छे दोस्त अली गोनी ने उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करके खुद इस बात का खुलासा किया है। टेलीविजन रिएलिटी शो नच बलिए 9 सेकेंड रनरअप रहे अली गोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं.

हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने बेस्टी जैस्मिन भसीन की वो तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनकी मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र पहने नजर आ रही हैं। अली गोनी ने उन्हें विश करते हुए कहते हैं, शादी मुबारक. अली की इंंस्टा स्टोरी को देखने के बाद फैंस दोनों की शादी को लेकर कयास लगाने लगेे। लेकिन क्या वाकई में ये सच है? क्या सच में जैस्मिन ने शादी कर ली है? यही सवाल हर किसी के जहन में गूंज रहा है। तो चलिए इसकी सच्चाई बताते हैं। दरअसल अली ने जैस्मिन की यह फोटो मजाकिया तौर पर शेयर की है। जैस्मिन सीरियल की शूटिंग कर रही थीं और एक्ट्रेस का ये गेटअप उसी शो का था। शो का शूटिंग के दौरान दोनों ने वीडियो कॉल पर बात की इस दौरान और अली ने स्क्रीनशॉट लेकर उनके साथ ये मजाक कर डाला।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031