पॉपुलर सीरियल अनुपमा इन दिनों छोटे पर्दे पर खूब धमाल मचा रहा है. इस शो को जबर्दस्त टीआरपी मिल रही हैं, शो में आए दिन आने वाले ट्विस्ट और टर्न ने दर्शकों को शो से बांधे हुआ हैं. शो की स्टोरी लाइन इतनी बेहतरीन हैं कि इसने बहुत कम समय में दर्शकों के दिल में जगह बना ली. इस शो में रुपाली गांगुली लीड रोल निभा रही हैं. अनुपमा के किरदार में रुपाली गांगुली को भी जमकर प्यार मिल रहा है. उन्होंने घर-घर में अपनी अलग पहचान बनाई है. लेकिन बहुत कम लोग जानते होंगे रुपाली बॉलीवुड की फिल्म में लीड एक्ट्रेस का रोल भी कर चुकी हैं एक फिल्मी पर्दे पर एक बड़े स्टार के साथ रोमांस कर चुकी हैं. रुपाली गांगुली का जन्म 5 अगस्त 1977 को कोलकाता में हुआ था, उनके पिता का नाम अनिल गांगुली है. जो एक फिल्म निर्देशक थे. रुपाली ने होटल मैनेजमेंट का कोर्स भी किया हैं. लेकिन इसके बाद उन्होंने अपना रुख अभिनय की ओर कर लिया. रुपाली ने ‘अनुपमा’ के अलावा कई और टीवी सीरियल में भी काम किया है. लेकिन इन सबसे पहले वो बॉलीवुड में भी अपना हाथ आजमा चुकी हैं. रुपाली गांगुली ने महज 19 साल की उम्र में साल 1996 में अंगारा फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इस फिल्म में वो मिथुन चक्रवर्ती के साथ रोमांस करते नजर आईं थी, उस वक्त मिथुन की उम्र 45 साल थी. पर्सनल लाइफ की बात करें तो रुपाली गांगुली ने साल 2013 में बिजनेस मैन अश्विन वर्मा के साथ शादी की है. वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. अनुपमा सीरियल में उनका किरदार जितना साधारण हैं रीयल लाइफ में वो उससे कहीं ज्यादा ग्लैमरस हैं. उनकी तस्वीरें खूब पसंद की जाती हैं.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031