मध्य प्रदेश – ग्वालियर जिले में बुधवार को एक चलती कार में आग लग गई, जिससे कार में सवार दो पैसेंजर जिंदा जल गए. तेज रफ्तार कार अंनियंत्रित होकर बिजली की खंभे से टकरा गई थी. टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि कार देखते ही देखते धूं-धूकर जल गई. बताया जाता है कि कार में लगी आग इतनी भीषण थी कि कार में सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला, जिससे वो लोग जिंदा जल गए. 

एनएच-44 अर्रू तिराहे के पास डबरा में देर रात तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई, जिससे चलती कार ने भंयकर आग पकड़ ली. इस हादसे में कार में सवार दो लोग जिंदा जल गए, लेकिन एक बाल-बाल बच गया. मृतक दोस्त की शादी में शामिल होने ग्वालियर गए थे, लेकिन लौटते समय उनकी कार हादसे के शिकार हो गई.

देर रात 2 बजे जब ग्वालियर से बामौरकला शिवपुरी लौट रहे थे मृतक

रिपोर्ट के मुताबिक हादसे के शिकार हुई स्विफ्ट कार में मारे गए दोनों मृतक दोस्त की शादी में शामिल होने ग्वालियर गए थे और मंगलवार देर रात 2 बजे जब ग्वालियर से बामौरकला शिवपुरी लौट रहे थे, तो हादसे के शिकार हो गए. बताया जाता है कि दुर्घटनाग्रस्त कार में तीन लोग सवार थे, जिसमें एक की जान बच गई, लेकिन दो लोग भीषण आगजनी में कार में जिंदा जल गए.

भीषण हादसे की शिकार कार में 1 युवक जिंदा बचने में कामयाब रहा

गौरतलब है हादसे में मारे गए कार सवार दोनों युवक की शिनाख्त हो चुकी है, जिनकी पहचान क्रमशः अवधेश विश्वकर्मा और रामजी सोनी के रूप में हुई है. दुर्घटना में जलकर खाक हुई कार के मालिक मृतक रामजी सोनी बताए जा रहे हैं. कार में जिंदा जलकर मारे गए लोगों की दर्दनाक मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. कार में सवार तीसरे शख्स की पहचान चंदप्रकाश सोनी के रूप में हुई है, जो दुर्घटना में बाल-बाल बच गया है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930