ममता सरकार ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब के ओएसडी संजय मिश्रा के खिलाफ कोलकाता में एफआईआर दर्ज करवा दी है। त्रिपुरा में पिछले दिनों हुए हिंसात्मक घटनाओं को लेकर टीएमसी और भाजपा के नेता आमने-सामने हैं। इस एफआईआर को लेकर भाजपा ने ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। ये एफआईआर ममता बनर्जी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के ठीक पहले हुई है। त्रिपुरा मुख्यमंत्री के ओएसडी संजय मिश्रा के एक करीबी का कहना है कि ममता सरकार ने राजनीतिक साजिश के चलते ये मुकदमा दर्ज करवाया है। कानूनी तौर पर इसके खिलाफ लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि टीएमसी के नेता लगातार त्रिपुरा में माहौल बिगाडऩे की कोशिश में जुटे हैं। ये एक बड़ी साजिश है और इसे किसी भी हालत में सफल नहीं होने दिया जाएगा। मुख्यमंत्री बिप्लब देव ने भी इसे साफ कर दिया है। उन्होंने कहा है कि त्रिपुरा में किसी भी तरह की हिंसात्मक घटनाएं बर्दाश्त नहीं होंगी। इसे भड़काने वालों से भी सख्ती से निपटा जाएगा।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031