फिजियोथेरेपी सुविधा का उद्घाटन करने पहुंचे मुख्यमंत्री बुजुर्ग के कंधों पर हाथ रखकर रिबन तक ले आए थे

बुजुर्ग से उद्घाटन करने को कहकर कैची दे दी, और खुद रिबन झुकाकर मदद भी की

फिजियोथेरेपी सुविधा का उद्घाटन करने पहुंचे मुख्यमंत्री बुजुर्ग के कंधों पर हाथ रखकर रिबन तक ले आए थे  बुजुर्ग से उद्घाटन करने को कहकर कैची दे दी, और खुद रिबन झुकाकर मदद भी की

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के बस्तर प्रवास के दौरान आज अनेक अवसरों पर भावुक कर देने वाले दृश्य उपस्थित हुए। ऐसा ही एक दृश्य उस समय नजर आया जब सियान वाटिका में मुख्यमंत्री से स्नेह और सम्मान पाकर एक बुजुर्ग महिला की आंखें नम हो गईं। उन्होंने अपने थरथराते हाथों से मुख्यमंत्री श्री बघेल का चेहरा छूकर अपनी ऊंगलियां चूम लीं। सियान वाटिका में मुख्यमंत्री श्री बघेल फिजियोथेरेपी सुविधा की सौगात देने पहुंचे थे। उद्घाटन के अवसर पर श्री बघेल सियान वाटिका की ही निवासी बुजुर्ग सोनादई के कंधों पर हाथ रखकर उन्हें वहां बंधे लाल फीते तक ले आए। उन्होंने उनके हाथों में कैची देते हुए फीता काटने को कहा। बुजुर्ग सोनादई के हाथ फीते तक पहुंच सकें, इसके लिए मुख्यमंत्री ने स्वयं फीते को सोनदई के कद तक झुका दिया। मुख्यमंत्री के इस व्यवहार से सोनादई भावुक हो उठीं। उन्होंने स्नेह से मुख्यमंत्री का चेहरा चूम लिया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031