आपने यह कहावत तो सुनी होगी कि जिस थाली में खाया उसी में छेद किया…, लेकिन यहां पर मामला कुछ अलग है। मामला यह है कि जिस स्कूल में पढ़ा और उसी स्कूल में छेद किया…, याने कि एक व्यक्ति ने जिस स्कूल से पढ़ाई की उसी स्कूल में शिक्षक बनकर आया और छात्र-छात्राओं को शिक्षा देने लगा। लेकिन उसकी नीयत छात्राओं को देखकर खराब हो गई और वह छात्राओं को पढ़ाने के बहाने उसे गलत ढंग से छूता था और छेड़छाड़ भी करता था। परिजनों की शिकायत पर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला छत्तीसगढ़ राज्य के कोरबा जिले का है जहां छात्राओं का आरोप है कि शिक्षक महेंद्र कश्यप उन पर बुरी नजर रखता है। गलत ढंग से छूता था, और छेड़छाड़ भी करता है। छात्राएं परेशान हो गईं तो उन्होंने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद परिजनों ने स्कूल पहुंच कर हंगामा कर दिया। टीचर को भी पीटा। खास बात यह है कि आरोपी टीचर खुद इसी स्कूल से पढ़ा है। बात बढ़ी तो मामला पुलिस तक पहुंच गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया है। पिटाई से पहले परिजनों ने स्कूल प्रबंधन से शिकायत की। टीचर को स्कूल से हटाने को कहा, लेकिन कार्रवाई नहीं होती देख वे पुलिस के पास पहुंच गए। इसके बाद छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट में आरोपी टीचर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जिस स्कूल में पढ़ा उसी स्कूल में किया छेद…!, जाने क्या है मामला…?
Previous Articleसंविधान दिवस पर संविधान के उद्देशिका का सामूहिक वाचन
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















