कोरोना वायरस महामारी के कारण कई लोग अपने घर से ही काम कर रहे हैं. विश्व में कभी भी इतने बड़े पैमाने पर लोगों ने शायद ही कभी वर्क फ्रॉम होम किया हो. हालांकि, इसका फायदा भी है और नुकसान भी. वर्क फ्रॉम होम का सबसे बड़ा फायदा यह है कि लोग ऑफिस के काम के दौरान कोई दूसरा काम भी आसानी से कर सकते हैं. काम के दौरान 10-20 मिनट का ब्रेक आसानी से मिल सकता है और इस दौरान लोग तेजी से कोई दूसरा काम कर सकते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इस दौरान शादी हो सकती है. यह थोड़ा अजीब जरूर है लेकिन सोशल मीडिया पर इन दिनों तेजी से एस वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक दुल्हन शादी के स्टेज पर लैपटॉप पर काम करती हुई दिखाई दे रही है. शादी के स्टेज पर दुल्हन का यू लैपटॉप पर काम करना लोगों को हैरान भी कर रहा है और लोगों को यह पसंद भी आ रहा है. सोशल मीडिया पर जो वायरल हो रहा है उसमें दिखाई दे रहा है कि दुल्हन के एक हाथ में लैपटॉप है तो दूसरे हाथ में फोन, वीडियो देखने पर लग रहा है कि दुल्हन को फोन पर कुछ बता रहा है. वीडियो देखकर अनुमान लगाया जा सकता है कि महिला को कोई आदेश दे रहा है. इसके बाद महिला शायद उसे मैसेज कर रही है. सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर इस वीडियो को सुनील जोशी के नाम से शेयर किया गया है. सुनील जोशी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए इसका कैप्शन लिखा, अगर आपको लगता है कि आप काम के दबाव में हैं तो इस वीडियो को देखिए. बता दें, इस वीडियो पर लोग लगातार कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि क्या मंथली टारगेट पूरा नहीं हुआ है, तो वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि ये दुल्हन नाटक कर रही है. तभी तो इतने शोरगुल के माहौल में फोन सुन पा रही है, जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा रिश्तेदारों को नकली गले लगाने और मुस्कुराने की उपेक्षा ये काम करना एक अ’छा आइडिया है. (एजेंसी)

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031