कोरोना के नए ओमिक्रॉन वैरिएंट के खतरे के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर रहे हैं। इस बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अलावा कैबिनेट सचिव राजीव गौबा, प्रधानमंत्री के मुख्य सलाहकार पीके मिश्रा, स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण, नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल भी मौजूद हैं। इसके अलावा उन्होंने नए वैरिएंट के प्रति चिंता जाहिर करते हुए बाहर से आने वाले यात्रियों की गहन निगरानी करने को कहा है। पीएम ने बैठक के दौरान कहा कि जिन देशों में नए वैरिएंट का ज्यादा खतरा है, वहां से आने वाले यात्रियों पर ज्यादा ध्यान दिया जाए। प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्रीय अधिकारियों को राज्य सरकार के साथ मिलकर काम करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने नए वैरिएंट की पहचान के लिए राज्य से जिला स्तर पर जागरूकता सुनिश्चित करने के भी निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की गहन निगरानी और जांच जारी रहनी चाहिए। दक्षिण अफ्रीका में पाए गए कोरोना के नए वैरिएंट के बीच कई देशों ने अपने-अपने देश की हवाई उड़ानों को फिर से प्रतिबंधित कर दिया है। इस बीच भारत में भी अलर्ट जारी किया गया है और नए वैरिएंट के खतरे से बचने के लिए दक्षिण अफ्रीकी देश से आने वाले यात्रियों का गहन परीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि कोरोना का नया वैरिएंट डेल्टा व डेल्टा प्लस से कई गुना ज्यादा संक्रामक है।
कोरोना के नए वैरिएंट से बढ़ा खतरा, भारत में भी अलर्ट जारी, नरेंद्र मोदी ले रहे महत्वपूर्ण बैठक
Previous Articleसुविचार : तुम उसकी सुनो, वो तुम्हारी सुनेगा
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















