रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कूर्मि क्षत्रिय समाज के प्रदेश अध्यक्ष विजय बघेल कूर्मि समाज को गुमराह कर रहे है। उनके नेतृत्व में 28 नवंबर को प्रदेश स्तरीय कूर्मि संझा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष एलपी पटेल को बनाया गया है जबकि अति विशिष्ट अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के महिला अध्यक्ष लता ऋषि चंद्राकर को अति विशिष्ट अतिथि बनाया गया है। उक्त बातें अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष उमाकांत वर्मा एवं प्रदेश महासचिव चंद्रभूषण वर्मा ने कही है।




उन्होंने बताया कि जिस कुर्मी संझा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एलपी पटेल को अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा का अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के अति विशिष्ट अतिथि लता ऋषि चंद्राकर को अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा का महिला अध्यक्ष बताया गया है । और इस तरह से कूर्मि संझा कार्यक्रम के प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि को लेकर सवाल उठाये गये है। उन्होंने कार्यक्रम के संबंध में यह सवाल भी प्रमुखता के उठाते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल को भी नहीं बुलाया गया है, जबकि वे भी कूर्मि समाज से है, इस नाते से उन्हे भी बुलाया जाना चाहिये था। उन्होने बताया कि कुछ अवैध और अवांछित लोग प्रदेश में भ्रम फैलाने, सामाजिक तनाव पैदा करने और शांति और सद्भावना के वातावरण को विषाक्त करने महासभा को बदनाम करने, भ्रामक प्रचार प्रसार करने, जनसमुदाय को गुमराह करने, व असंवैधानिक रूप से महासभा के पदाधिकारी बनकर टकराव की स्थिति पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के अधिकृत और वैध राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कुमार कटियार है। उल्लेखनीय है कि सोसाइटी के रजिस्ट्रार उत्तर प्रदेश द्वारा अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा पंजीयन क्रमांक 220/1984-1985 दिनांक 17-5-1984 के लिए सोसाइटी के नवीनीकरण का प्रमाण पत्र अधिनियम संख्या 21/1860, के अधीन अपने आदेश क्रमांक 00802/2021-2022 दिनांक 2 अगस्त 2021 द्वारा दिनांक 17 मई 2021 से आगामी 5 वर्षों की अवधि के लिए सर्वेश कटियार को जारी किया गया है।




आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में राज्य स्तरीय कूर्मि संझा कार्यक्रम के प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि एलपी पटेल अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष नहीं है, उनके खिलाफ संस्था एवं पद का दुरुपयोग करने का गंभीर आरोप है। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के नाम एवं पद का लल्लू प्रसाद पटेल दुरुपयोग कर लोगों को गुमराह कर धोखाधड़ी करके धन उगाही, गरीब परिवार की बेटियों को लालच देकर बेचने संबंधी कार्य करने की बातें संस्था के महासचिव आरएस कन्नौजिया द्वारा मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित शिकायती पत्र में कही गई है। इस पर कार्यालय सहायक निबंधक, फम्र्स सोसाइटीज एवं चिट्स वाराणसी द्वारा आदेश दिया गया है। आपको बता दें कि जारी आदेश में कहा गया है कि प्रश्नगत संस्था अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा एस.14/83 सरदार पटेल स्मारक पो.आ.अन्धरापुल वाराणसी के नाम का दुरुपयोग करते हुए लल्लू प्रसाद पटेल /एपी पटेल अपने को राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित करते हुए पूरे देश में समांतर संस्था के तौर तरीके पर लोगों को गुमराह कर धोखाधड़ी करके धन उगाही, गरीब परिवार की बेटियों को लालच देकर बेचने संबंधी कार्य करने के संबंध में आरएस कन्नौजिया राष्ट्रीय महासचिव ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ को संबोधित करते हुए शिकायती पत्र भेजा जिसकी प्रति इस कार्यालय को अग्रसरित करते हुए आवश्यक कार्यवाही किये जाने का निर्देश शासन स्तर से दिया गया। आरएस कन्नौजिया द्वारा की गई शिकायती पत्र को संज्ञान में लेकर कार्यालय में पत्रांक 623 दिनांक 18-05-2018 द्वारा सर्वेश कुमार कटियार यथासूचित राष्ट्रीय अध्यक्ष, चौधरी नरसिंह अज्ञानी महासचिव व डॉ. विजय सिंह निरंजन राष्ट्रीय महासचिव को शिकायती पत्र की प्रति संलग्र कर प्रेषित करते हुए शिकायती पत्र पर बिंदुवार आख्या व अभिलेखीय साक्ष्य के साथ दिनांक 30-05-2018 को सुनवाई के समय उपस्थित होकर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया। दिनांक 30-05-2018 को कोई पक्ष उपस्थित नहीं हुआ। अगली सुनवाई की तिथि दिनांक 18-08-2018 को नियत की गई जिस पर आरएस कन्नौजिया के प्रतिनिधि सदानंद सिंह पटेल हुए। शेष पक्षकार उपस्थित नहीं हुए। पुन: कार्यालय के पत्रांक 1520 दिनांक 18-08-2018 द्वारा सर्वेश कटियार, चौधरी नरसिंह अज्ञानी व डॉ. विजय निरंजन को सूचित किया गया कि प्राप्त शिकायती पत्र पर बिंदुवार आख्या व साक्ष्य के साथ दिनांक 14-09-2018 को सुनवाई के समय उपस्थित होकर प्रस्तुत करे। दिनांक 14-09-2018 को शिकायतकर्ता के प्रतिनिधि सदानंद पटेल उपस्थित हुए। शेष पक्षकार उपस्थित नहीं हुए। प्रकरण में सुनवाई का पर्याप्त अवसर प्रदान करते हुए दिनांक 26-10-2018, 19-11-2018, 24-12-2018, 18-01-2019, 15-03-2019, 12-04-2019, 03-05-2019, 27-05-2019 की तिथि नियत करते हुए आख्या व साक्ष्य प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया, जिस पर शिकायतकर्ता आरएस कन्नौजिया, सर्वेश कुमार कटियार व नरसिंह पटेल के प्रतिनिधि सदानंद सिंह पटेल उपस्थित होते रहे। उन्होंने अपने आख्या में कहा है कि डॉ. विजय सिंह निरंजन का पंजीकरण संख्या-884 एवं पंजीयन वर्ष 1989 दर्शाते है, के संबंध में शिकायत की गई है कि हमारी संस्था जिसका पंजीकरण संख्या-220/1984-85 दिनांक 17-05-1984 अन्धरापुल वाराणसी में पंजीकृत है, के नाम का दुरुपयोग अन्य प्रांतों में गरीब लड़कियों को शादी का झांसा देकर उन्हें बेचा जा रहा है जिसके संबंध में कार्यालय स्तर से कई पत्र निर्गत किये गये परंतु डॉ. विजय निरंजन न तो स्वयं उपस्थित हुये और ना ही उसका कोई प्रतिनिधि उपस्थित हुआ। आरएस कन्नौजिया शिकायतकर्ता की ओर से शिकायत पत्र के पुष्टि के संबंध में अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा केन्द्रीय कार्यालय सरदार पटेल स्मारक अतिथि निवास-14 अन्धरापुल वाराणसी रजिस्ट्रेशन संख्या 882/1909 जो कि डॉ. विजय निरंजन द्वारा कार्यालय में प्राप्त कराया गया है, के सबंध में शिकायत की गई है। डॉ. विजय निरंजन को सुनवाई के समय उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया गया था, वे किसी तिथि में न तो स्वयं उपस्थित हुए और न ही उनका कोई प्रतिनिधि कार्यालय की ओर से समाचार पत्र आज दिनांक 15 मई 2019 में आवश्यक सूचना के तौर पर प्रकाशित किया गया जिसका मुख्य अंश निम्रवत है-
संस्था अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा एस. 14/83 सरदार पटेल स्मारक पोस्ट अन्धरापुल, शहर वाराणसी पंजीकरण संख्या-220/1984-85 दिनांक 17-05-1984 में हो रही अनियमितताओं, मानव व्यापार सहित अन्य गंभीर आरोप लगाते हुए आरएस कन्नौजिया राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा 21/17 एक्सप्रेस मिल चाल सुभाष रोड, नागपुर ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश लखनऊ को संबोधित करते हुए शिकायत किया है कि संस्था के नाम का दुरुपयोग करते हुए लल्लू प्रसाद पटेल/एसपी पटेल अपने को संस्था का अध्यक्ष घोषित करके धन उगाही कर रहे है। इसके अतिरिक्त अन्धरापुल वाराणसी के पूर्व मंत्री वर्तमान कोषाध्यक्ष शिवप्रसाद पटेल अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कुमार कटियार, महासचिव चौधरी नरसिंह अज्ञानी तथा डॉ. विजय सिंह निरंजन राष्ट्रीय महासचिव को कार्यालय द्वारा कई नोटिस देते हुए दिनांक 30-05-2018, 18-08-2018, 14-09-2018, 26-10-2018, 19-11-2018, 24-12-2018, 18-01-2019, 12-04-2019, 03-05-2019 व 27-05-2019 सुनवाई की तिथि नियत करते हुए संस्था के पदाधिकारियों को बार-बार सूचित करने के उपरांत भी कोई उपस्थित होकर आख्या व साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किये बल्कि शिकायतकर्ता में प्रतिनिधि उपस्थित होते रहे। प्रकरण गंभीर है। संस्था अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा एस.14/83 सरदार पटेल स्मारक पोस्ट अन्धरापुल शहर वाराणसी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. विजय सिंह निरंजन, राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कटियार व महासचिव चौधरी नरसिंह पटेल को निर्देश दिये जाते है कि आरएस कन्नौजिया द्वारा दिये गये शिकायती पत्र में लगाये गये गंभीर आरोपों के संबंध में पत्येक दशा में प्रकाशन की तिथी से 30 दिन के अंदर शिकायती पत्र पर बिन्दुवार आख्या व अभिलेखीय साक्ष्य के साथ उपस्थित होकर प्रस्तुत करे। अन्या सो.रजि. एक्ट की सुसंगत धारा के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही कर ली जाएगी। प्रकाशन की अवधि समाप्त होने पर डॉ.विजय निरंजन व अन्य एलपी पटेल उपस्थित नहीं हुए। शिकायतकर्ता आरएस कन्नौजिया, सर्वेश कुमार कटियार, चौधरी नरसिंह पटेल की ओर से सदानंद सिंह पटेल प्रत्येक तिथि को उपस्थित होते रहे है। विजय निरंजन सुनवाई में उपस्थित ना होकर अपने आवेदन पत्र दिनांक 29-05-2018 जो संस्था के नाम से लेटरपेड पर दिया गया है, चुनाव कार्यवाही की छायाप्रति एवं साधारण सभा के सदस्यों की सूची संलग्र करते हुए आरएस कन्नौजिया से अभिलेख नवीन राष्ट्रीय महासचिव आरपी चौधरी को हस्तांतरित नहीं किये जाने का आदेश देने का कष्ट करे। यहां सूच्य है कि डॉ. विजय निरंजन संस्था के नाम से लेटरपैड पर संस्था का नंबर 882/1909 दिया गया है जबकि उक्त नंबर पर कार्यालय में संस्था पंजीकृत नहीं पाया गया और न ही डॉ. विजय निरंजन द्वारा उक्त नंबर का कोई प्रमाण पत्र कार्यालय में उपलब्ध कराया गया है। प्राप्त शिकायती पत्र के संबंध में विजय निरंजन से आख्या व साक्ष्य प्रस्तुत करने हेतु सुनवाई की विभिन्न तिथियां नियत की गई। समाचार पत्र के माध्यम से भी सूचित किया गया। इस पर न तो स्वयं उपस्थित हुए और न ही उनका कोई प्रतिनिधि उपस्थित हुआ, जिससे स्पष्ट होता है कि पंजीकृत संस्था अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा एस.14/83 सरदार पटेल स्मारक पोस्ट अन्धरापुल शहर वाराणसी जिसका प्रमाण पत्र संख्या 220/1984-85 दिनांक 17-05-1984 के नाम का गलत उपयोग किया जा रहा है। जो संस्था हित में ग्राह्य योग्य नहीं है और न ही विधि सम्मत कहा जा सकता है। संस्था अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा एस.14/83 सरदार पटेल स्मारक पोस्ट अन्धरापुल शहर वाराणसी के वैध एवं पंजीकृत प्रबंध समिति को निर्देश दिये जाते है कि वैधानिक कार्यवाही अपने स्तर से सुनिश्चित करे। उपरोक्त विवेचित स्थिति में डॉ. विजय सिंह निरंजन का प्रत्यावेदन दिनांक 29-05-2018 अभिलेखीय साक्ष्य के अभाव में निरस्त किये जाते है। सर्वेश कुमार कटियार का प्रत्यावेदन स्वीकार करते हुए सो.रजि. एक्ट की धारा 4 के अंतर्गत नियमानुसार कार्यवाही किये जाने के आदेश दिये जाते है।



















