ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने हेतु एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए ग्राम तेलीगुंडरा विकासखंड पाटन जिला दुर्ग में स्थानीय ग्राम पंचायत वह जिला स्वास्थ्य समिति के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 25/11/2021 दिन गुरुवार को निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 230 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर डॉक्टरों से परामर्श लिया। शिविर में निम्नलिखित बीमारियों का परीक्षण किया गया

  1. चर्म रोग एवं कुष्ठ रोग परीक्षण
  2. सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण
    3.नेत्र परीक्षण
    4.दंत रोग चिकित्सा
    5.मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सलाह
    6.गर्भवती माताओं की जांच
    7.शिशु स्वास्थ्य परीक्षण
    8.छय रोग परामर्श
    9.राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण
    10.बीपी शुगर जांच
    11.आयुष एवं होम्योपैथिक विंग
    12.फिजियोथैरेपी चिकित्सा एवं परामर्श
    इत्यादि बीमारियों की जांच एवं परामर्श हेतु स्टाल लगाए गए थे। जहां ग्राम तेलीगुंडरा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की 230 लोगों की जांच उपचार एवं परामर्श दिया गया। आज के शिविर में विशेष रुप से उपस्थित डॉक्टर-
    डॉ. मोहित राम सोनी (शिशु रोग विशेषज्ञ)
    डॉ. श्रीशांत दुबे (चर्म रोग विशेषज्ञ)
    डॉ. आशीष शर्मा (खंड चिकित्सा अधिकारी पाटन)
    डॉ उमेश मिर्झा, डॉ प्रियंका पांडेय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन के समस्त डॉक्टर एवं आरएमए स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, नेत्र सहायक अधिकारी एवं अन्य मेडिकल स्टाफ के द्वारा सेवाएं दी गई। सर्वप्रथम श्री अशोक कुमार साहू (जिला पंचायत उपाध्यक्ष) श्री अश्वनी कुमार साहू (मंडी अध्यक्ष दुर्ग) श्री रमन टिकरिहा सभापति जनपद पंचायत पाटन व डॉ. गंभीर सिंह ठाकुर (मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला दुर्ग)व डॉ. अनिल कुमार शुक्ला (जिला कुष्ठ अधिकारी दुर्ग) एवं अन्य जनप्रतिनिधि की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया गया एवं कुष्ठ का वाचन कर संकल्प लिया गया। इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के द्वारा योग का प्रदर्शन किया गया एवं स्कूली बच्चों के द्वारा मनमोहक झांकी प्रस्तुत की गई। स्कूली बच्चों के द्वारा कुष्ठ संबंधी नारे लगाते हुए रैली निकाली गई। इस आयोजन में विशेष रूप से रिटायर्ड (NMA/ NMS) श्री एस. डी. बंजारे ,श्री पी. आर. बंजारे ,श्री के. पी. पांडे श्री के. एस. वर्मा जी एवं प्रभारी एन एम एस श्री टी आर साहू एवं समस्त एनएमए ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक ,फिजियोथेरेपिस्टश्री स्वर्णकार का विशेष योगदान रहा।एवं मंच संचालन श्री डी. पी. वर्मा जी के द्वारा किया गया। आज के आयोजन में विशेष रूप से तेलीगुंडरा सरपंच श्री मनीष पटेल जी का सराहनीय योगदान रहा।
    डॉ आशीष शर्मा ने समुदाय को कुष्ठ रोग के लक्षण पहचानने सरल शब्दों में बताया कि चमड़ी के अइसन दाग धब्बा जेहा जनाय नहीं, खजवाय नहीं पिराय नहीं वो दाग धब्बा हा कुष्ठ के लक्षण हो सकथे। अइसन लक्छन कोनो ल मिलही त अपन मितानिन बहनी ला, नर्स दीदी ला बताहू
Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031