आधार कार्ड एक जरुरी दस्‍तावेज है जो आज के समय में पहचान पत्र के लिए उपयोग किया जा रहा है। इसका इस्‍तेमाल बैंक से लेकर हर जरुरी काम में किया जाता है। यह कारण है कि छोटे बच्‍चों के लिए बाल आधार बनाया जाता है। लेकिन अब तीन साल के बच्‍चे जल्द ही आधार नामांकन के लिए पात्र हो सकते हैं। फिलहाल पांच साल के बच्चों का बायोमेट्रिक्स लिया जाता है। यूआईडीएआई के सीईओ सौरभ गर्ग की मौजुदगी में तीन दिवसीय सम्‍मेलन के दौरान तीन साल के बच्‍चों के आधार को लेकर निष्‍कर्ष निकाला गया।

तीन साल के बच्‍चों को Biometric Aadhaar बनाने का कारण
तीन दिवसीय सम्मेलन में एक प्रस्तुति के दौरान मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अनिल के जैन ने सिफारिश की कि बायोमेट्रिक्स लेने की न्यूनतम आयु पांच से घटाकर तीन साल की जानी चाहिए। प्रोफेसर जैन ने इसके कई कारण बताए, इसका एक कारण भारत में लापता होने वाले बच्चों की चिंताजनक संख्या थी। तीन साल के बच्चों के लिए एक विशिष्ट पहचान के लिए एक मामला बनाने के लिए, उन्होंने यह भी कहा कि यह विचार यह निर्धारित करने में मदद करेगा कि किस बच्चे को टीका लगाया गया है और कौन सा बच्चा सरकार के योजना से वंचित है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031