जन्मदिन मनाने के नाम प्रेमी ने होटल में कमरा बुक कराया था, लेकिन कुछ ऐसा हुआ कि जिसे जानकर होटल कर्मियों के होश उड़ गये। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। हुआ यूं कि प्रेमी ने होटल के कमरे में प्रेमिका के गले पर धारदार हथियार से वार कर दिया। इस घटना में प्रेमिका घायल हो गई। मामला हरियाणा के फरीदाबाद शहर का है। पुलिस ने घायल युवती को उपचार के लिए तत्काल अस्पताल पहुंचाया। बताया जाता है कि फरीदाबाद के एनआईटी पांच नंबर इलाके के एक होटल में एक प्रेमी युगल पहुंचा। युगल ने जन्मदिन मनाने के नाम पर होटल में कमरा बुक कराया। युवक कुछ देर बाद ही कमरे से निकला और बाहर चला गया। इसके कुछ देर बाद ही खून से लथ-पथ युवती भी अपने कमरे से बाहर आई। युवती को घायल देख होटल के स्टाफ ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवती को अस्पताल पहुंचाया जहां उसका उपचार चल रहा है। आरोपी युवक फरार बताया जा रहा है। पुलिस घटना की तहकीकात कर रही है. होटल के मैनेजर के मुताबिक युवक और युवती, दोनों बालिग थे। होटल के मैनेजर ने बताया कि युवक ने अपने साथ आई युवती का बर्थडे होने की बात कहकर कमरा बुक कराया था। युवक कुछ ही देर बाद बड़े आराम से निकल गया। युवक के निकलते ही युवती भी बाहर आ गई. उसके गले से खून बहता देख इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।
प्रेमी ने जन्मदिन मनाने के नाम पर होटल में कमरा कराया बुक, फिर इस हालत में बाहर निकली प्रेमिका
Next Article धान खरीदी शुरु, किसानों में खासा उत्साह
Related Posts
Add A Comment


















