रायपुर। मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के तहत प्रदेश के पहुंच विहीन शासकीय भवनों को पक्की सड़क से जोडऩे के लिए पहले चरण में 49 कार्यों के लिए 4 करोड़ 95 लाख 58 हजार रूपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की दूरदर्शिता और लोक निर्माण विभाग श्री ताम्रध्वज साहू की पहल पर इस योजना का शुभारंभ पिछले माह 19 जून को किए थे। लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने बताया कि मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के माध्यम से प्रदेश के सभी शासकीय भवनों और सार्वजनिक स्थलों तक पहुंचना अब आसान होगा। इस योजना से प्रदेश भर के ऐसे सभी शासकीय शालाएं, चिकित्सालय, कॉलेज, आंगनबाड़ी भवन, उचित मूल्य की दुकानों और अन्य शैक्षणिक संस्थाएं जो अभी तक मुख्य मार्गो से पक्की सड़क द्वारा नही जुड़े हुए थे, वे सभी पक्के एवं बारहमासी मार्ग से जुड़ेगें। लोक निर्माण विभाग द्वारा इस योजना के अंतर्गत इस वर्ष 200 करोड़ रुपए के 1116 कार्य कराए जाएंगे। प्रथम चरण में 49 कार्यों के लिए 4 करोड़ 95 लाख 58 हजार रूपए की स्वीकृति प्रमुख अभियंता कार्यालय द्वारा मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग परिक्षेत्र रायपुर को जारी किया गया है। इनमें धरसींवा विधानसभा क्षेत्र में 19 कार्यों के लिए 1 करोड़ 36 लाख 34 हजार रूपए, डोंगरगड़ विधानसभा क्षेत्र में 11 कार्यों के लिए 1 करोड़ 27 लाख 38 हजार रूपए, खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 7 कार्यों के लिए 97 लाख 13 हजार रूपए, पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में 6 कार्यों के लिए 50 लाख 36 हजार रूपए, अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के लिए 3 कार्यों के लिए 47 लाख 45 हजार रूपए और सराइपाली विधानसभा क्षेत्र में 3 कार्यों के लिए 36 लाख 92 हजार रूपए स्वीकृत किया गया है। इससे लगभग 6 हजार 833 मीटर पक्की सड़क प्रस्तावित है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930