तमिलनाडु में कुन्नूर के पास सेना का एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया. हेलीकॉप्टर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी समेत 14 लोग सवार थे, जिनमें से 13 की मौत हो गई है. न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है. न्यूज एजेंसी एएनआई की तरफ से बताया गया है कि सभी शव इतनी बुरी तरह से जल गए हैं कि उनकी पहचान डीएनए टेस्टिंग से की जाएगी. हादसे की जानकारी रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दी. न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि हेलीकॉप्टर क्रैश मामले पर गुरुवार को सरकार की तरफ से संसद में जानकारी दी जाएगी. इस हादसे में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत घायल हैं और उनका तमिलनाडु के वेलिंगटन स्थिति आर्मी अस्पताल में इलाज चल रहा है.
हेलीकॉप्टर हादसे पर मोदी की अध्यक्षता में थोड़ी देर में अहम बैठक
Next Article हेलीकाप्टर हादसा : सीडीएस जनरल बिपिन रावत शहीद
Related Posts
Add A Comment


















