तमिलनाडु के कुन्नूर के पास भारतीय वायुसेना के हेलिकॉप्टर हादसे में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत शहीद हो गए हैं. बिपिन रावत के साथ इस हादसे में उनकी पत्नी की भी मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि कोहरे की वजह से लो-विजिबिलिटी के कारण हादसा हुआ. न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से कहा कि तमिलनाडु में सैन्य हेलिकॉप्टर दुर्घटना में शामिल 14 में से 13 कर्मियों की मौत की पुष्टि हो गई है. इसमें एक महिला का शव भी शामिल हैं. सूत्रों का कहना है कि सभी शवों का डीएनए टेस्ट किया जाएगा ताकि उनकी पहचान की जा सके. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुन्नूर में क्रैश हुए भारतीय वायुसेना हेलिकॉप्टर में ष्टष्ठस् बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत ने पायलट ग्रुप-कैप्टन पीएस चौहान और स्क्वाड्रन लीडर कुलदीप के साथ उड़ान भरी थी. इस दौरान उनके साथ एक ब्रिगेडियर रैंक का अधिकारी समेत 14 लोग सवार थे.
Previous Articleहेलीकॉप्टर हादसे पर मोदी की अध्यक्षता में थोड़ी देर में अहम बैठक
Related Posts
Add A Comment


















