राजिम। सिरजन लोककला सहित्य संस्था छुरा-गरियाबंद के सदस्यों ने अपनी समस्याओं को जिला पंचायत सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी श्रीमति लक्ष्मी साहू से मिलकर अवगत करवाया। सदस्यों ने बताया कि इस कोविड काल में कलाकार के सामने रोजगार संकट खड़ा हो गया है, ऐसे समय में प्रदेश सरकार को मदद के लिए पहल करनी चाहिए। प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन की प्राथमिकता में अंचल के स्थानीय कलाकारों को मदद या सुविधा देने की कोई योजना नहीं है। यही कारण है कि प्रदेश से बाहर के कलाकारों को अधिक अवसर मिल रहा है, जिसके चलते स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा हो रही है। सिरजन लोक कला साहित्य के सदस्यों को श्रीमति साहू ने उनके समस्याओं को जिला प्रशासन और संस्कृति मंत्री से मिलकर हल करने की बातें कहते हुए कहा कि राजिंम पुन्नी मेला हो या अन्य आयोजन स्थानीय कलाकारों को स्थान मिलना चाहिए।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031