भिलाई इस्पात संयंत्र के एक जमाने में स्टील एम्प्लायज स्टील वर्कर्स (इंटुक) यूनियन के तेजतर्रार नेता रहे मदनलाल कश्यप का आज रायपुर के निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनकी अंत्येष्टि का कार्यक्रम कल दिनांक 10.12.2021 को सुबह 10.00 बजे उनके गृहग्राम अखरा पाटन में संपन्न कराया जायेगा। मदनलाल कश्यप वरिष्ठ समाजसेवी एवं राजनीतिक व्यक्ति रहे वे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी क्रमांक-06 तथा अनेक वर्षों तक छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के विभिन्न पदों पर रहे छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज भिलाई नगर के अध्यक्ष रहे, छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केंद्रीय चुनाव प्रभारी रहे वर्तमान में आदर्श सांस्कृतिक क्रीडा मंडल रिसाली के अध्यक्ष रहे। वे कीर्तिलता वर्मा पूर्व एल्डरमेन नगर पालिक निगम रिसाली, रमण कश्यप, दीप्ती वर्मा, प्रीति वर्मा के पिताजी थे एवं भूपेंद्र कश्यप अध्यक्ष नगर पंचायत पाटन के बड़े भैय्या थे वे अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गए। उनके निधन की खबर से सामाजिक एवं राजनीतिक जगत में शोक की लहर फैल गई।
Previous Articleऐसे लाभान्वित हुए 10 गांवों के 840 किसान
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















