राजस्थान में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ की चपेट में आए व्यक्ति के सम्पर्क में आई महिला दिल्ली में संक्रमित पाई गई हैं और उन्हें लोक नायक जय प्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि महिला बृहस्पतिवार को संक्रमित पाई गईं। वह कहीं भी विदेश यात्रा पर नहीं गईं थी। उनके परिवार के 17 लोग भी पृथक-वास में हैं। अधिकारी ने बताया कि उन्हें एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनके नमूनें जीनोम अनुक्रमण के लिए राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केन्द्र भेजे गए हैं। दिल्ली में रविवार को ‘ओमीक्रोन’ का पहला मामला सामने आया था। तंजानिया से दिल्ली लौटा 37 वर्षीय व्यक्ति इससे संक्रमित पाया गया था, जबकि उसका पूर्ण टीकाकरण हो चुका है।
‘ओमीक्रोन’ से संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में आई महिला कोरोना संक्रमित
Previous Articleट्रक दुर्घटना में 49 की मौत, दर्जनों घायल
Next Article नेशनल लोक अदालत 11 दिसम्बर को
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















