
रायपुर। टीएमटी कारोबार में अग्रणी नाकोड़ा ग्रुप ने अब पाइप सेगमेंट में उतरते हुए हेक्टर पाइप्स की आफिशियल लांचिंग की। इस अवसर पर स्थानीय होटल में आयोजित लांचिंग प्रोग्राम में हेक्टर पाइप्स, नाकोड़ा गु्रप के पदाधिकारियों के अलावा छत्तीसगढ़ व मध्यप्रदेश के स्टील कारोबारी काफी संख्या में मौजूद रहे। हेक्टर ग्रुप की पंचलाइन हैं दम हैं कंपनी इसी के अनुसार अपने प्रोडक्ट्स में किसानों से लेकर बिल्डर, प्लम्बिक बिजनेस, दुकानदारों की जरुरतों का पूरा ध्यान रखा जायेगा। ये प्रोडक्ट्स मध्य भारत के सबसे उन्नत प्लांट में एडवांस मशीनों के जरिये तैयार होंगे। यही नहीं इनके निर्माण नामी कंपनियों के रॉ मटेरियल का इस्तेमाल होगा। कार्यक्रम में कंपनी की ओर से डायरेक्टर अंशुल जिंदल और स्पर्श गोयल ने बताया कि हेक्टर पाइप्स में इंटरनेशनल लेवल की क्वालिटी दे रहें हैं। कंपनी का पूरा फोकस प्रोडक्ट क्वालिटी पर है। आगे हमारा विजन है कि इसमें 14 इंच का पाइप लेकर आएंगे। साथ ही हर माह 20 हजार टन क्षमता के साथ उत्पादन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि ग्राहकों को सही कीमत पर उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए कंपनी प्रतिबद्ध है। कंपनी का पूरा प्रयास रहता है, वो ग्राहकों के विश्वास पर खरा उतर सके। इसी ध्येय के साथ आगे बढ़ रही है।



















