इस धरती पर ऐसी कई जगहें हैं, जो बेहद ही हैरान करने वाली हैं. कुछ जगहों पर तो बड़ी संख्या में लोग घूमने-फिरने के लिए जाते हैं, लेकिन कुछ जगहें ऐसी हैं, जहां जाना खतरे से खाली नहीं होता.

ऐसी ही एक जगह इटली में भी है, जो दुनियाभर के लोगों को हैरान करती है. यह जगह असल में एक घर है, जो विशाल डोलोमाइट पर्वत (Dolomite Mountains) के बीच में बना हुआ है. इस घर की जो सबसे हैरान करने वाली बात है, वो ये कि यह घर करीब 100 साल से खाली है. इसे ‘दुनिया का सबसे अकेला घर’ भी कहा जाता है.

आपको जानकर हैरानी होगी कि यह घर समुद्र तल से करीब 9,000 फीट की ऊंचाई पर बना हुआ है. इसे देखने के बाद लोग सोच में पड़ जाते हैं कि आखिर इतनी ऊंचाई पर घर को बनाया कैसे गया होगा, क्यों बनाया गया होगा और यहां रहता कौन होगा?

बताया जाता है कि इस घर को प्रथम विश्व युद्ध के दौरान बनाया गया था. ऑस्ट्रो-हंगेरियन सेना से लड़ाई के दौरान इटली के सैनिकों ने आराम करने के लिए इतनी ऊंचाई पर इस घर का निर्माण किया था. वे इस घर का इस्तेमाल स्टोर रूम की तरह भी करते थे, जहां सैनिकों के लिए लाए गए जरूरत के सामान को सुरक्षित रखा जाता था.

इस घर को बिल्कुल ही अलग तरीके से बनाया गया है. इसके निर्माण में लकड़ी, रस्सी और केबल का इस्तेमाल किया गया है. हैरान करने वाली बात तो ये है कि ये घर अब भी खड़ा है, जबकि इसे बने 100 साल से भी अधिक का समय बीत चुका है और पर्वत के ठीक बीच में इस घर का होना भी बेहद ही हैरान करने वाली बात है.

इस घर के आसपास पहाड़ों के अलावा और कुछ दिखाई नहीं देता. इस वजह से यहां लोग आते-जाते नहीं हैं. यहां तक पहुंचने का रास्ता भी बड़ा ही मुश्किल है. एक पुराने से लकड़ी के पुल को पार करके इस घर तक आना पड़ता था, जो यहां आने का एकमात्र जरिया है.

सबसे अच्छी बात ये है कि इस घर तक आने के बाद आपको दूसरी दुनिया में आने जैसा अहसास होगा. हालांकि खतरनाक होने की वजह से आमतौर पर लोगों को यहां आने से मना किया जाता है, लेकिन एडवेंचर के शौकीन लोग अगर यहां जाने की सोच रहे हैं तो उन्हें खुद के जोखिम पर जाने की सलाह दी जाती है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930