राष्ट्रीय जनता दल यानी आरजेडी के प्रमुख व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के घर में शायद कुछ ठीक नहीं चल रहा है. यही वजह है कि उनके परिवार के लोग एक-दूसरे पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं.

इस बीच लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने अपने मामा साधु यादव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. रोहिणी ने अपने मामा को कंस कहा है. यही नहीं भांजी रोहिणी ने मामा साधु यादव को यह तक हिदायत दे डाली कि अगर रिश्ता निभाना है तो कृष्ण बनो. आपको बता दें कि लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने हाल ही में एक क्रिश्चियन लड़की राशेल से शादी की है. तेजस्वी यादव की शादी काफी चर्चाओं में रही. सोशल मीडिया पर उनकी शादी की तस्वीरें खूब वायरल हुई हैं. दरअसल, रोहिणी आचार्य ने अपने मामा पर तंज कसते हुए कहा कि कंस आज भी समाज में मौजूद हैं, ये बात उन्होंने प्रूव कर दी है. अगर संबंध निभाना है तो कृष्ण बनो, दुष्ट कंस के जैसा अन्यायी ना बनो. आपको बता दें कि 9 दिसंबर को लालू के लाल तेजस्वी यादव ने राशेल से शादी की थी. चर्चा है कि शादी की रस्म से ठीक पहले राशेल का चेंज कर राजेश्वरी यादव किया गया था. बस यही बात तेजस्वी यादव के मामा साधु यादव को रास नहीं उन्होंने इस पर विरोध दर्ज कराया. यहीं नहीं साधु ने इसको समाज के माथे पर कलंक की संज्ञा दे डाली. तेजस्वी यादव के मामा साधु यादव ने कहा कि हमारा यदुवंशी समाज इस रिश्ते को स्वीकार नहीं करता है. उन्होंने कहा तेजस्वी ने अपनी सभी बहनों की शादी तो पारंपरिक तरीके से यादव समाज में करा दी, लेकिन जब खुद की बारी आई तो क्रिश्चियन लड़की से शादी कर ली. हमारा समाज उनके इस बात की अनुमति नहीं देता.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930