छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमितों की संख्या बढऩे लगी है। वहीं कोरोना से एक और मरीज की मौत की खबर अंबिकापुर से मिली है। कोरोना संक्रमित महिला एम्स में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इधर विदेश से दुर्ग लौटी एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। महिला को क्वारंटाइन किया गया है। बता दें कि मंगलवार को विदेश से लौटे 3 यात्रियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। जिसके बाद नए वेरिएंट ओमिक्रान की जांच के लिए सैंपल लिया गया है। तीनों यात्रियों की जीनोम सिक्वेंसिंग सैंपल भुवनेश्वर लैब भेजा गया है। मंगलवार को जारी मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश भर में 20 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। सबसे ज्यादा 6 मरीज दुर्ग में सामने आए हैं। रायपुर और राजनांदगांव में 3-3 नए मरीज मिले। वहीं सक्रिय मामले बढ़कर 363 हो गई है।
Previous Articleछत्तीसगढ़ सरकार ने वाहन मालिकों को दी नई सुविधा
Next Article ‘वो मुझसे कमर और छाती का साइज पूछते थे…’
Related Posts
Add A Comment



















