होटल में हिडन कैमरे से कपल्स और लड़कियों के निजी पलों को रिकॉर्ड करने के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं. बाद में इन वीडियो को गलत हाथों में बेचने और संबंधित लोगों को ब्लैकमेल करने का खेल चलता है. कुछ इसी तरह की घटना एक एयर होस्टेस के साथ हुई. उसने अपने साथ हुई इस घटना का एक वीडियो और कुछ फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. एयर होस्टेस का नाम निक अलिसा है. वह मलेशियन एयरलाइंस में काम करती है. अलिसा ने टिकटॉक पर वीडियो पोस्ट करते हुए हाल ही में उसके साथ हुई इस घटना को साझा किया है. अलिसा ने बताया कि वह ड्यूटी से पहले कोरिया के एक होटल में ठहरी हुई थी. अचानक उसकी नजर एक कोने में जल रही छोटी सी लाल बत्ती पर पड़ी. अलिसा ने बताया कि यह लाइट कमरे में लगे एयरकंडीशनर के अंदर जल रही थी. यह बीच-बीच में ब्लिंक करती थी. यह देखकर उसे संदेह हुआ. अलिसा ने फौरन इसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया. इसके बाद उसने होटल वालों के साथ ही पुलिस को भी मामले की सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी. इस दौरान एसी को खोला गया. एसी खुलने के बाद अंदर से एक हिडन कैमरा निकला. इसके बाद अलिसा ने होटल वालों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया. वहीं होटल वालों का कहना था कि कैमरा गलती से लग गया था. अगर हमें कैमरा छिपाकर लगाना होता तो कहीं और लगाते. अलिसा की ओऱ से सोशल मीडिया पर डाले गए इस घटना से जुड़े फोटो और वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं. इसे लोग अलर्ट मैसेज के रूप में भी शेयर कर रहे हैं.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930