समय एक सा नहीं रहता है। उतार-चढ़ाव जिंदगी में बने रहते है। किस्मत कभी साथ देती है तो कभी नहीं। जिसके चलते मन मुताबिक फल नहीं मिल पाता। सोई किस्मत को चमकाने के लिए आज हम आपको कुछ उपाय बताने जा रहे है। ये उपाय है केसर का… वास्तु शास्त्र के मुताबिक, केसर के कुछ उपाय करने से सफलता हासिल होती है। साथ ही पति-पत्नी का रिश्ता और भी मजबूत होता है जिससे जीवन खुशहाल रहता है। कुंडली के मांगलिक दोष से जीवन में सफलता नहीं मिलती। साथ ही भाग्य भी मध्यम हो जाता है, इसके लिए भी केसर का उपाय लाभकारी है। मांगलिक दोष से पीडि़त लोगों को लाल चंदन और केसर को मिलाकर हनुमान जी को तिलक लगाएं। कुंडली में पितृ दोष के कारण जीवन में आर्थिक तंगी के साथ-साथ कई परेशानियां आती है। इसे दूर करने के लिए केसर का उपाय खास है। चतुर्दशी या अमावस्या के दिन घर के दक्षिण-पश्चिम दिशा में केसर का धूप दिखाना दिखाएं। इस टोटके से पितृ देव खुख होते हैं। जिन महिलाओं की कुंडली में शुक्र कमजोर होता है उन्हें जीवन में पर्याप्त सम्मान और धन नहीं मिलता। ऐसे में इसे दूर करने के लिए केसर का टोटका लाभकारी होता है। केसर के टोटका इस टोटके में महिलाओं को सुहाग की चीजों के साथ केसर का भी दान करना चाहिए। अगर पति-पत्नी में बराबर विवाद मनमुटाव रहता है, तो केसर को दूध में केसर को मिलाकर पेस्ट बना लें और इसका चंदन रोजाना पति-पत्नी अपने माथे, नाभि और गले में लगाएं। केसर के इस टोटके से पति-पत्नी का आपसी संबंध मजबूत होता है। अगर भाग्य सो गया है या इसका साथ नहीं मिल रहा है तो रोजाना स्नान करने के बाद शुद्ध केसर का तिलक लगाएं। केसर के इस टोटके से भगवान शिव, विष्णु और माता लक्ष्मी खुश होतीं है। जिसके बाद किस्मत का साथ मिलना शुरू हो जाता है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930