रायपुर। शहर में पालीथिन मुक्ति को लेकर ग्रीन आर्मी ऑफ रायपुर का सत्याग्रह निरंतर जारी है। जनसंपर्क अधिकारी शशीकान्त यदु ने बताया कि ग्रीन आर्मी का यह सत्याग्रह 6 दिसंबर से प्रारंभ हुआ जो कि वर्तमान में भी संध्या 5 से 7 धरना स्थल पर निरंतर जारी है। संस्था द्वारा चलाये जा रहे इस नेक पहल को साथ देने के लिये शहर के सभी धर्म समाज, स्कूल, कॉलेज, स्थानीय निवासी, शहरवासी स्वत: शामिल हो रहे है। विगत् 11 दिनों से चल रहे इस सत्याग्रह में शामिल सभी वक्ताओं एवं शहरवासियों का एक ही आवाज और एक ही मांग, शहर में पॉलीथिन पूर्ण रूप से बंद हों। आपको बता दे संस्था जनवरी 2022 से रायपुर शहर में पूर्णरूप से पॉलीथिन बंद चाह रही है। इसी उददेश्य से संस्था शहर में पॉलीथिन मुक्ति हेतु सत्याग्रह के साथ साथ वर्तमान में भी जिम्मेंदार अधिकारीयों एवं जन प्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंप रही है। संस्था का यह कार्य जब तक शहर में पॉलीथिन बंद न हो जाये तब तक जारी रहेगा, संस्था के संस्थापक अमिताभ दुबे ने सत्याग्रह में शामिल सभी लोंगो का आभार व्यक्त किया है।
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















