नवी मुंबई में घनसोली के एक स्कूल के 16 छात्र कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। सभी छात्र आठवीं से 11वीं कक्षा में पढ़ाई करते हैं। और सभी को स्थानीय कोविड देखभाल केन्द्र में भर्ती कराया गया है। नवी मुंबई नगर निगम के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इनमें से एक छात्र के पिता नौ दिसंबर को कतर से लौटे थे। अधिकारी के अनुसार कतर से लौटा व्यक्ति घनसोली के गोथीवली में परिवार के साथ रहता है। जब उनकी कोविड-19 की जांच की गई तो रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। लेकिन जब उनके परिजन की जांच की गई तो स्कूल में कक्षा 11 में पढऩे वाला उनका बेटा संक्रमित पाया गया। इसके बाद शेतकरी शिक्षण संस्था के सभी छात्रों की जांच की गई और अब तक 16 छात्रों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। पिछले तीन दिन में अब तक स्कूल के 811 छात्रों की जांच की गई और शनिवार को 600 छात्रों की जांच की जाएगी। सभी छात्र वाशी में कोविड देखभाल केन्द्र में भर्ती हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930