चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया है। राज्य में लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है, जिसे देखते हुए यह फैसला लिया गया है। राज्य सरकार ने माना कि बच्चों को संक्रमण के बढ़ते खतरे से बचाना जरूरी है जिसके लिए ऑफलाइन पढ़ाई को फिलहाल बंद किया जाएगा। शहर के सभी सरकारी, गर्वनमेंट एडेड और प्राइवेट स्कूलों में 20 दिसंबर से 07 जनवरी 2022 तक छुट्टियों का ऐलान कर दिया गया है। सरकार ने विंटर वेकेशन को रीशेड्यूल कर सोमवार 20 दिसंबर से ही स्कूल बंद कर दिए हैं। बता दें कि पहले विंटर वेकेशन 27 दिसंबर से 05 जनवरी तक होने से जिसकी समय सीमा बढ़ा दी गई है। बता दें कि राज्य में स्कूल 18 अक्टूबर से खोले गए थे। सभी क्लासेज़ के लिए 2 महीने चलने के बाद अब स्कूलों को फिर से बंद किया जा रहा है। महामारी के बाद स्कूल पहली बार खोले गए थे। बच्चों को माता पिता की मर्जी के साथ ही स्कूल आने की अनुमति थी। पढ़ाई ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनो तरीकों से जारी थी।
शहर के सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों में 20 दिसंबर से 7 जनवरी तक छुट्टी का ऐलान, राज्य सरकार का फैसला
Previous Articleछत्तीसगढ़ के डीके सोनी को मानव अधिकार का राष्ट्रीय अवार्ड
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















