हरियाणा के हांसी जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। गुरुवार सुबह एक जिम संचालक की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने जिम संचालक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई। इस दौरान, एक अन्य युवती भी गोलीबारी में घायल हुई है। जानकारी के अनुसार, हांसी के फव्वारा चौक के पास गुरुवार सुबह करीब 5:30 बजे बाइक सवार हमलावरों ने जिम संचालक पर अंधाधुंध फायरिंग की। हमलावरों ने 5 सेकेंड के भीतर करीब 10 राउंड फायर किए। इनमें कई गोलियां जिम संचालक की पीठ और सिर में लगीं। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

युवक-युवतियों को करवा रहा था एक्सरसाइज

घटना के समय जिम संचालक चौक के पास दुकानों के रैंप पर युवक-युवतियों को सुबह की एक्सरसाइज करवा रहा था। इसी दौरान हेलमेट पहने बाइक सवार बदमाश वहां पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर फरार हो गए। फायरिंग के दौरान वार्म-अप कर रही शिखा नाम की युवती छर्रे लगने से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

सीसीटीवी फुटेज आया सामने

वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हमलावरों की पूरी गतिविधि कैद होने की बात सामने आई है। तस्वीरों में देखा गया कि बाइक सवार दोनों युवकों अपने मुंह ढक रखे थे। एक ने हेलमेट पहना था और दूसरे ने कपड़े के मुंह को बांध रखा था। कोई कुछ समय पाता, तब तक बाइक पर पीछे बैठे युवक ने नीचे उतरकर जिम संचालक पर गोलियां बरसा दीं।

वीडियो में भागते दिखे लोग

वीडियो में फायरिंग के दौरान अन्य लोगों को वहां से भागते हुए देखा गया, जबकि आरोपी हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद आसानी से फरार हो गए। बाद में सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआईए और फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।

कुछ दिन पहले की थी लव मैरिज

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जिम संचालक की कुछ दिन पहले ही लव मैरिज हुई थी। पुलिस सभी संभावित एंगल से जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान के प्रयास जारी हैं। हत्याकांड के बाद शहर में दहशत का माहौल है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031