महिला पटवारी के मोबाइल पर सोशल मीडिया के जरिये अश्लील वीडियो और मैसेज भेजने वाले पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया गया है। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद जिला पंचायत सीईओ ने यह कार्यवाही की है। मामला छत्तीसगढ़ राज्य के कोरिया जिले के ग्राम पंचायत सरभोका का है जहां पदस्थ पंचायत सचिव के विरुद्ध जिले की एक महिला पटवारी ने गंभीर शिकायत की थी। पटवारी ने आरोप लगाया है कि उक्त पंचायत सचिव के द्वारा उसे बार बार व्हाट्सएप्प के जरिये अश्लील वीडियो और मैसेज भेजा जा रहा था। पहले तो उसने अपने स्तर से पंचायत सचिव को ऐसा करने से मना किया जब वह फिर भी बाज नहीं आया तो पटवारी एसडीएम के पास पहुँच गयी। एसडीएम ने पूरे मामले की जाँच कर जाँच प्रतिवेदन को जिला पंचायत सीईओ के पास भेज दिया। जाँच रिपोर्ट देखने के बाद जिला पंचायत सीईओ ने सचिव को निलंबित कर दिया।
महिला पटवारी को अश्लील वीडियो और मैसेज भेजने वाला पंचायत सचिव निलंबित
Previous Articleनारायणपुर में रोजाना गिर रहा पारा, पड़ रही कड़ाके की ठण्ड
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















