कहते है प्यार अंधा होता है, यह इस प्रेम कहानी से पता चलता है कि वाकई प्यार अंधा होता है! इस मामले में पांच बच्चों के बाप को अपने मालिक की बेटी से प्यार हो गया और उनका प्रेम प्रसंग काफी लंबा समय तक चलता रहा। लेकिन एक बार जब वह आधी रात अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा तो वहां पकड़ा गया और प्रेमिका के घरवालों के हाथों मारा गया। मामला बिहार के गया जिले के बोध गया प्रखंड कन्हौल पंचायत के बगाही गांव का है, जहां शनिवार की सुबह छोटू मांझी नाम के शख्स की हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि मृतक छोटू मांझी कन्हौल पंचायत के पूर्व मुखिया जितेंद्र दास की बेटी से प्यार करता था। दोनों के बीच पिछले चार-पांच सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी दोनों पक्षों को थी। दो साल पहले प्रेमिका के परिजनों को इसकी जानकारी मिली, जिसके बाद उनका प्रेमी के परिजनों से लड़ाई झगड़ा भी हुआ था। इसी क्रम में शुक्रवार की देर रात छोटू मांझी अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था। रात को वो वहीं रुका। हालांकि, सुबह में जब इसकी जानकारी पूर्व मुखिया जितेंद्र दास और उसके परिजनों को मिली तो वे आग बबूला हो गए, जिसके बाद उन्होंने पहले अपनी बेटी, फिर छोटू मांझी की लाठी डंडे से पिटाई की। पिटाई के क्रम में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इधर, घटना की सूचना पाकर बोधगया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर थाने चली गई। वहीं, घटना के बाद पूर्व मुखिया जितेंद्र दास और उसके परिजन फरार हैं। बताया जाता है कि मृतक छोटू मांझी पहले पूर्व मुखिया जितेंद्र दास के यहां ट्रैक्टर चलाता था। इसी बीच उसे उसकी बेटी से प्यार हो गया, जिसकी जानकारी होने पर पूर्व मुखिया ने उसे मारपीट कर नौकरी से बाहर निकाल दिया था। मृतक शादीशुदा है, उसके पांच बच्चे भी हैं। इसके बावजूद दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चलता रहा। ऐसे में लड़की के परिजनों ने उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी।
पांच बच्चों के बाप को मालिक की बेटी से हुआ प्यार, आधी रात मिलने पहुंचा तो हुआ यह हाल
Next Article राम रहीम से पूछताछ के दौरान हुए कई खुलासे
Related Posts
Add A Comment


















