भिलाई। भाजपा के केन्द्रीय चुनाव कार्यालय गदा चौक सुपेला में आयोजित पत्रवार्ता मे राज्य सभा सांसद सरोज पाण्डेय ने कहा कि पूरी मजबूती और एकता के साथ इस निकाय चुनाव को भाजपा लड रही है। इस चुनावी समर में भाग ले रहे हैं। हमारे सभी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित है। चारो निकायों में पूरे बहुमत के साथ हमारी शहर सरकार बनेगी लेेकिन राज्य सरकार के मुखिया भूपेश बघेल ने लोकतंत्र की खूबसूरती संघीय प्रणाली को बिगाड़ा है, पहले जनता ही महापौर और पार्षद तय करती थी लेकन इस बार कांग्रेस पूरी तरह डरी और सहमी हुई है इसलिए उन्होंने महापौर का चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से कराने के बजाय अप्रत्यक्ष तरीके से चुनाव महापौर का चुनाव कर रही है। लोगों के एक मतदान का हक छीन ली है। कांग्रेस यहां ईवीएम पर गडबडी का आरोप लगाकर वे स्वयं गडबडी करने केलिए बैलेट का सहारा तो ले ही रहे है बल्कि हमारे कार्यकर्ताओं के यहां अपने पुलिस रूपी गुंडे भेजकर डराने का कार्य कर रही है। राज्य सरकार ने तीन साल पहले विस चुनाव जीतने के लिए जो घोषणा की थी वह एक भी पूरे नही कीइसके लिए लोगों में बेहद नाराजगी है। और इसी नाराजगी के कारण हम दुर्ग जिले के सभी निकायों में हम पूरे बहुमत के साथ जीत हासिल कर रहे हैं। यहां के मुख्यमंत्री किसी काम में नंबर वन है तो सिर्फ तो सिर्फ केन्द्र सरकार पर आघात करने में। वे देश के प्रधानमंत्री के बारे में ऐसी बाते करते है जो अशोभनीय है। उनका सोचना चाहिए कि वे एक देश के प्रधानमंत्री है। किसी भी राज्य का पूर्ण विकास तब संभव है जब केन्द्र सरकार उनको आर्थिक मदद करे। वही सांसद विजय बघेल ने कहा कि कांग्रेस राज्य में सिर्फ झूठ और फरेब का खेल चल रहा है। मुख्यमंत्री बघेल स्वयं झूठ का पुलिंदा है। चारों ओर गुण्डाराज है। युवक कांग्रेस के लोग शराब बेच रहे हैं। चारों ओैर सट्टा जुआ और कटर चल रहा है। प्रदेश के गृहमंत्री के क्षेत्र में कट्टा चल रहा है और अपराधी उनके यहां दिखाई देते रहते है। कांग्रेस 3 साल बेमिशाल का नारा दे रहे है वो हो ही नही सकता अभी भी प्रदेश में भाजपा के 15 साल ही बेमिशाल है। इस अवसर पर चुनाव संचालक और प्रभारी द्वय संतोष पाण्डेय, भूपेन्द्र सवन्नी, जिला भाजपाध्यक्ष विरेन्द्र साहू, शंकरलाल देवांगन, गुरजीत सिंह, भाजपा कार्यालय प्रभारी मनोज तिवारी सहित कई भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930