रायपुर – राजधानी रायपुर के भाठागांव ओवरब्रिज के पास मंगलवार रात एक प्रमुख जलापूर्ति पाइपलाइन फटने से सड़क पर हजारों लीटर पानी बह गया। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण मुख्य मार्ग सहित आसपास की कॉलोनियों में जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार यह पाइपलाइन शहर की विभिन्न पानी टंकियों तक जलापूर्ति पहुंचाने वाली महत्वपूर्ण लाइन है। पाइप फटने के बाद तेज बहाव के कारण सड़क पर पानी भर गया और वाहन चालकों व राहगीरों की आवाजाही प्रभावित हुई। वेदही अस्पताल की गली सहित आसपास के क्षेत्रों में भी जलभराव की स्थिति देखने को मिली।

स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों और निगम प्रशासन को दी गई थी, लेकिन देर रात तक मरम्मत दल मौके पर नहीं पहुंचा। इससे पानी की बर्बादी लगातार होती रही और समस्या बढ़ती गई।

पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से शहर के कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय नागरिकों ने निगम प्रशासन से जल्द से जल्द मरम्मत कार्य पूरा कर जलापूर्ति व्यवस्था बहाल करने की मांग की है। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों के बीच चिंता का माहौल बना हुआ है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930