रायपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 02 एनटीपीसी कोरबा के शिक्षक मनोज कुमार के खिलाफ मोर्चा खोला है। परिषद के सदस्यों का आरोप है कि शिक्षक मनोज कुमार ने 9 वीं कक्षा के छात्र की बुरी तरह से पिटाई की है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस घटना अत्यंत निंदनीय बताते हुए परिषद के सदस्यों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में परिषद ने उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है। इस संबंध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कोरबा के जिला संयोजक श्याम धु्रव के नेतृत्व में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। सौंपे गये ज्ञापन में कहा गया है कि विगत 18 दिसंबर को केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 02 एनटीपीसी कोरबा के शिक्षक मनोज कुमार द्वारा कक्षा 9वीं के विद्यार्थी हर्ष कुमार चौड़ा को पढ़ाई के दौरान पूरे क्लासरूम में उसके बाल को पकड़ कर, खींचकर आवेश में आकर जानवर की तरह बुरी तरीके से मारपीट की गई है। उक्त घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। घटना के पश्चात पुलिस थाना दर्री में पीडि़त के माता पिता के द्वारा शिकायत की गई है जिन्हे विद्यालय प्रबंधन द्वारा दबाव बनाकर मामले को राजीनामा/रफा-दफा करवा दिया गया है। उक्त घटना अत्यंत निंदनीय है। एक शिक्षक के द्वारा अनुशासनहीनता एवं शिष्टाचार से परे जाकर एक नाबालिग विद्यार्थी के साथ गंभीर मारपीट कर उसे अपमानित करने से निश्चित ही विद्यार्थी जीवन प्रभावित कर रहा है तथा साथ ही मानव अधिकार का हनन किया गया है जो गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। ज्ञापन के माध्यम से परिषद के सदस्यों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ तीन दिन के भीतर कठोर कार्रवाई की मांग की है, साथ ही कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
केन्द्रीय विद्यालय में 9 वी कक्षा के छात्र की बुरी तरह से पिटाई, वीडियो वायरल के बाद अभाविप ने खोला मोर्चा, आरोपी शिक्षक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















